Birthday Special: एक्टिंग से पहले मिथुन कर चुके हैं डांसिंग डिवा हेलन के असिस्टेंट का भी काम, यहां जानिए कुछ रोचक राज़
आज के एक्टर्स मे वो बात कहां जो 70, 80 और 90 के दशक में दिखाई देती थी। ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनको उस समय अपनी पहली ही फिल्म के लिए पुरूस्कार के सम्मानित हो चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती भी उन चंद अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। आपो बता दें, मिथुन चक्रवर्ती आज यानी 16 जून को अपना जन्मदित मानते हैं। मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन का जन्म 1950 को बांग्लादेश के बारिसाल में हुआ था। जिसके बाद उनका परिवार भारत आ गया।
मिथुन को लोग प्यार से 'मिथुन दा' बुलाते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से की थी। इस दौरान शुरू के एक्टिंग की टाफ उनका रुझान रहा है। यही वजह थी जो मिथुन चक्रवर्ती acting studies करने Pune Film and Television Institute of India चले गए थे। जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1976 में बॉलीवुड में फिल्म मृगया से डेब्यू किया था। इतना ही नहीं पहली फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। ख़ास बात तो यह है की, मिथुन को एक्टिंग, एक्शन और डांसिंग तीनों में महारत हासिल है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं- बंगाली, हिंदी, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में अभी तक 350 से ज्यादा फिल्में की हैं।
ये था मिथुन का बहतरीन काम
मिथुन दा ने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'दो अंजाने' से किया था। हालांकि, इस फिल्म में उनका बहुत छोटा रोल था। इसके बाद उन्होंने तेरे प्यार में, प्रेम विवाह, हम पांच, डिस्को डांसर, हम से है जमाना, घर एक मंदिर, अग्निपथ, तितली, गोलमाल 3, खिलाड़ी 786 और द ताशकंद फाइल्स में भी बेहतरीन काम किया। एक्टिंग के अलावा बहुत कम लोग जानते हैं कि मिथुन चक्रवर्ती ने मार्शल आर्ट की एक्सपर्ट ट्रेनिंग ली है और वह ब्लैक बेल्ट भी हैं। इतना ही नहीं इनकी फैन फॉलोइंग इतनी थी की 80 के दशक में सिर्फ मिथुन दा का ही नाम चल रहा था। इसके बाद मिथुन ने 'मेरा रक्षक', 'सुरक्षा', 'तराना', 'हम पांच', 'डिस्को डांसर', 'प्यार झुकता नहीं' जैसी फिल्में की। इस दौरान असल पहचान उन्हें डिस्को डांसर से मिली और दुनिया को मिला अपना डांसिंग स्टार जिसने अपने फैन फॉलोइंग की बदौलत बहुत कुछ हासिल किया। उनके फैंस आज भी मिथुन चक्रवर्ती डांस को पहला प्यार मानते है। उनके लिए डांस करना पूजा की तरह है। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में आकर मिथुन लाइमलाइट में कम ही रहते हैं।
क्या मिथुन सच में नक्सली थे ?
एक दौर वो भी था जब फिल्म मिथुन के डांस से ही हिट हो जाती थी। मिथुन ने उस दौर की सपोर्टिंग एक्टर रहीं योगिता बाली से 1979 में शादी कर ली थी। मिथुन एक एक्टर के साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं। बता दें, मिथुन का लग्जरी होटल का बिजनेस है। इन होटल्स से मिथुन की कमाई करोड़ों में है। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती को अब तक दो फिल्मफेयर अवॉर्ड और तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
ऐसा कहा जाता है कि मिथुन पहले नक्सली थे लेकिन एक हादसे में भाई की मौत की वजह से उन्हें अपने परिवार के बीच लौटना पड़ा और यहीं से उनके ऊपर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी भी आ गई। ये बात कहां से कहां तक सच है इसकी कोई पुष्टि नहीं है। शुरू से ही डांस का उन्हें बहुत शौक था और इसी के चलते उन्होंने स्टेज शोज से शुरूआत की थी। आपको बता दें, मिथुन चक्रवर्ती फिल्मों में कदम रखने के पहले वह डांसिंग डिवा हेलन के असिस्टेंट थे। इस बात का खुलासा साल 2017 में टीवी शो डांस इंडिया डांस के सीजन 6 के मंच पर भी हुआ, जहां सलमान खान और मिथुन एक साथ मौजूद थे।
For More Entertainment: https://youtu.be/ypI9mu9Oh84


Comments
Post a Comment