करियर मे हैरान कर देने वाला ग्राफ



ओटीटी पर इन अभिनेत्रियों को मिली भरपूर कामयाबी, करियर मे हैरान कर देने वाला ग्राफ

इस कोरोना काल में सभी फिल्म थिएटर बंद है जिसकी वजह से रिलीज होने वाली फिल्मे अब ओटीटी का रूप ले चुकी है। फिल्मे ओटीटी पर रिलीज हो रही है, लेकिन अब इस दौर में वेब सीरीज पिछले कुछ सालों से दर्शको का मनोरंजन करती आ रही है।ओटीटी पर अब ऐसे कंटेंट लेकर आ रहे है जो लोगो को बहुत ही पसंद आ रहे है।इन वेब सीरीज की वजह से यहां उन कलाकारों को भी अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिला है जो बड़े पर्दे पर बड़े सितारों के पीछे छुप जाते थे। इन दिनों के चलते सिर्फ ओटीटी का ही बोलबाला है और आए दिन कोई ना कोई कलाकार अपने जबरदस्त अभिनय को लेकर सुर्खियों में नजर आ रहा है।

वेब सीरीज में है इन हीरोइनों का है जलवा

इन वेब सीरीज के चलते माहिलो को भी अपना हुनर दिखाना को मिल रहा है।पिछले कुछ सालो में कई हीरोइनों ने ओटीटी के चलते अपनी एक अलग ही जगह बना ली है। पहले जहां हीरोइने फिल्मों में ग्लैमर लाने का काम करती थी अब वही हीरोइनों अपना दमदार रोल करके बड़े पर्दे अपना कमाल दिखा रही है। देखिए कुछ ऐसी हीरोइने जिन्होंने अपने अभिनेय से दर्शको का दिल जाता है।

मिथिला पालकर

प्यारी सी मुस्कान और घुंघराले बालों वाली मिथिला पालकर ने ओटीटी सीरीज लिटिल थिंग्स में अभिनेय करके अपने फैंस के दिलो के एक बहुत ही खास जगह बना ली।इनका प्यार भरा अंदाज यूथ दर्शकों को बेहद पसंद आया है। लिटिल थिंग्स के अलावा मिथिला पालकर चॉपस्टिक और त्रिभंगा में भी नजर आई।

श्वेता त्रिपाठी

श्वेता बड़े पर्दे पर अपना जादू चला चुकी है, इसके बाद वेब सीरीज मिर्जापुर से इन्होंने सफलता के झंडे गाड़ दिए। इस सीरीज में श्वेता ने गोलू के नाम से किरदार निभाया है। जिसकी आंखों के सामने उसकी बहन और प्रेमी की हत्या हो जाती है। जिसके छोटी सी गोलू बदला लेने के लिए तैयार हो जाती है। इसके अलावा श्वेता ट्रिपलिंग, मेड इन हेवन, लाखों में एक, और द ट्रिप सीरीज में नजर आ चुकी है।

रसिका दुगल

रसिका का ओटीपी के प्लेटफार्म में कई सफल वेब सीरीज में हिस्सा ले चुकी है। मिर्जापुर मैं उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा वह आउट ऑफ लव, दिल्ली क्राइम, मेड इन हेवन और सूटेबल बॉय मैं भी नजर आ चुकी है।

शोभिता धुलिपाला

मेड इन हेवन जैसी वेब सीरीज में अपने धमाकेदार अभिनय से दशकों का दिल जीतने वाली शोभिता मैं खुद को हर रोल में खरा साबित किया है। बोर्ड ऑफ ब्लड और घोस्ट स्टोरीज मैं अपना किरदार अच्छे से निभाया है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। शोभिता अपने ग्लैमरस किरदार से लेकर गंभीर किरदार तक हर तरह से एक से एक रूप में अपने फैंस को बहुत इंटरटेन किया है। हाल ही में खबर आई है किसे ता हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी बन सकती है।

सयानी गुप्ता

सयानी गुप्ता को वेब सीरीज में उनकी फोर मोर शॉट्स की वजह से सफलता मिली थी। इस सीरीज में इन्होंने दामिनी रिजवी राय का रोल निभाया था। सयानी ने ना सिर्फ अपने अभिनय से अपने फैंस का दिल जीता है बल्कि अपने स्टाइल को लेकर भी फीमेल फैंस को दीवाना बनाया है। सयानी ओटीटी पर फिल्म पगलेट और पोशांपा में भी नजर आ चुकी है।

अनुप्रिया गोइंका


विज्ञापन में लैसबियन लड़की का किरदार निभाने वाली अनुप्रिया ने अपने अभिनय से अपनी प्रतिभा साबित की। अनुप्रिया सेकंड गेम्स, क्रिमिनल जस्टिस, द फाइनल कॉल, असुर और आश्रम जैसी सीरीज का भी हिस्सा रही है। अनुप्रिया अपने किरदार को ऐसे निभाती है दर्शक देख कर यह भूल जाते हैं कि पर्दे पर कोई एक्टिंग कर रहा है। अनुप्रिया फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपना जादू बखूबी चला रही है।

Written By:- Deepshikha

Comments