कोरोना का केहर अभी भी जारी है। लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच रोज़ आना लाखों मामले भी सामने आ रहे हैं। इस दौरान कई रियलिटी शोज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जसमे खतरों के खिलाड़ी 11 का नाम भी शामिल है। लेकिन कोरोना का केहर कंटेस्टेंट्स पर भी बरसना शुरू हो गया है। खबरों के अनुसार 'खतरों के खिलाड़ी 11' की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस शो की शूटिंग इन दिनों Cape Town में चल रही है। शो की शूटिंग के दौरान सभी सावधानियां बरतने के बाद भी एक्ट्रेस संक्रमण की चपेट में आ गई हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो, अनुष्का सेन को कोरोना वायरस के लक्षण नहीं है, लेकिन फिर भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके चलते एक्ट्रेस ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। अनुष्का की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शो के मेकर्स की चिंता अब और भी बढ़ गई है। शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के बाकि कंटेस्टेंट्स भी अब सतर्क हो गए हैं जिसके बाद सभी का टेस्ट करवाया गया था। अच्छी बात ये है कि अनुष्का को छोड़कर बाकी के सभी कंटेस्टेंट्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है।आपको बता दें, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अनुष्का सेन शो से एलिमिनेट हो गई हैं। लेकिन इस बात की कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला। फिलहाल, ऐसा मन जा रहा हैं कि, कोविड होने के बाद अनुष्का को शो से बाहर किया जा सकता है। या फिर उनके ठीक होने तक शूटिंग रोकी जा सकती है। बता दें, इस टीवी रियलिटी शो में राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, सौरभ राज जैन, आस्था गिल, सना मकबूल, महक चहल, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह ने भी इस बार हिस्सा लिया है।
For More Entertainment: https://youtu.be/8u58lAzC_X0



Comments
Post a Comment