महेश बाबू की स्टार्टर फिल्म रामायण में अब दीपिका की जगह दूसरी स्टार की एंट्री की खबरें सामने आ रहे हैं। कौन है यह बॉलीवुड एक्ट्रेस जो निभाने वाली है सीता का किरदार आइए जानते हैं।
बॉलीवुड फिल्म निर्माता मधु मंटेना इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी में है।इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन का नाम बड़ी तेजी से सामने आ रहा है। जबकि फीमेल लीड के तौर पर अभी तक दीपिका पदुकोण का नाम सामने आ रहा था। लेकिन लेटेस्ट खबरों की माने तो अब इस फिल्म में फीमेल लीड मैं दीपिक नहीं बल्कि करीना कपूर खान को फाइनल किया गया है।इतना ही नहीं बल्कि यह खबरें भी सामने आई है कि इस फिल्म के लिए करीना को 12 करोड़ का चेक काट कर दिया गया है।
सीता के रोल के लिए करीना ने मांग ली इतनी फीस निर्माताओं के उड़े होश
ताजा खबरों की माने तो करीना कपूर को मधु मंटेना की रामायण फिल्म के लिए करीना कपूर खान को सीता के रोल के लिए फाइनल किया गया है। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू इस फिल्म में श्री राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और रितिक रोशन इस फिल्म में क्रूर रावण की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। महेश बाबू को श्री राम की भूमिका में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड थे। लेकिन अब बेगम करीना को भी प्रशंसक जल्द ही सीता के रूप में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
Written By:- Namrata Sharma

Comments
Post a Comment