टेलीविशन इंडस्ट्री के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर है' शुरुआत से ही दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस शो के सभी कलाकार दर्शकों के दिल में अपनी एक ख़ास जगह बना चुके हैं। खासकर अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऑडियंस इनके करैक्टर और उनकी एक्टिंग की दीवानी है। जैसा की आपको पता है इस समय BIGG BOSS के आने वाले सीजन 15 आने वाला है और इस शो में आने के लिए कई नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। बस इसी तरह अंगूरी भाभी का भी नाम इस शो से जुड़ गया है। जिसका कन्फर्मेशन उन्होंने खुद दिया है। हालांकि, शुभांगी 'भाबीजी घर पर है' को क्विट नहीं करेंगी। उनका पालन है कि अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करके ही वो BIGG BOSS का हिस्सा बनेंगी।
आज के समय में अफवाहों की कमी नहीं है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शुभांगी अत्रे ने इस खबर की सच्चाई मीडिया के सामने राखी। शुभांगी ने कहा, "BIGG BOSS के आने वाले सीजन के लिए मुझे अप्रोच ज़रूर किया गया है। मैं खुद सलमान सर के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हूं। इसमें बात में कुछ झूठ नहीं है, लेकिन मैं अपने शो के प्रति जिम्मेदारी को भी बहुत अच्छी तरह से समझती हूं। मैं अपने ऑडियंस को नाराज नहीं करूंगी और न करना चाहती हूं। मैं अपने शो को क्विट नहीं करूंगी और इस तरह घर के अंदर कैद होने के लिए राजी नहीं हो जाऊंगी।"
शुभांगी अत्रे का कहना है कि हर साल उनसे इस शो में शामिल होने की बात पूछी जाती है। अब ऐसे में उन्हें इस शो को देखने की दिलचस्पी बढ़ गई। उनका कहना है कि वो अब 'BIGG BOSS' को फॉलो भी करने लगी हैं , लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो इसका हिस्सा बनने वाली हैं।
शुभांगी अत्रे आखिर में कहती हैं कि "मैंने बिग बॉस को फॉलो करना ज़रूर शुरू कर दिया है, यह देखते हुए कि मेरे फैन्स हर साल मेरे से इस शो में शामिल होने का सवाल पूछते हैं। मुझे बिलकुल नहीं पता कि इस शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा बनकर कैसा लगता है। मैं अपने फ्री टाइम में इसे देखना जरूर पसंद करने लगी हूं। मैं soft hearted हूं और मैं घर में जब बिना बात के लड़ाई होते देखती हूं तो थोड़ी बुरा भी लगता है। क्योंकि मैं यह नहीं कर सकती।



Comments
Post a Comment