जानिए कैसे रिया ने सुशांत की डेथ के बाद खुद को संभाला

 

Rhea Chakraborty
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेसेस में से एक रिया चक्रवर्ती फिल्म इंडस्ट्री का जानामना नाम है। हालही में रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज़ शेयर की थी जिन्हे उनके फैंस ने काफी पसंद किया है। आज रिया अपना 29 बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बंगलूरू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के MTV रियलिटी शो से की थी। वो इस शो की विनर तो नहीं थी लेकिन उन्हें इस शो में रनरअप का ख़िताब मिला। उसके बाद रिया MTV के कई शोज को होस्ट करती भी नज़र आ चुकी हैं। इसके बाद रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। रिया बॉलीवुड के सुपर टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओए हीरिये' में भी नज़र आ चुकी हैं।

Rhea Chakraborty

रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। साल 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म में भी काम किया। उसके बाद वह हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' में नज़र आईं। रिया साल 2018 में रिलीज़ हुई महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' से लाइमलाइट में आई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। इससे पहले एक्ट्रेस 'सोनाली केबल', 'बैंक चोर' जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। हालांकि उनकी कोई भी फिल्म पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन अब जल्द ही रिया रूमी जाफरी के डायरेक्शन में बानी फिल्म 'चेहरे' में नज़र आएंगी। 

Rhea Chakraborty
वहीं रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी बेहद खास थी। इस लवस्टोरी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2013 में सुशांत सिंह की मुलाकात रिया चक्रवर्ती से हुई थी। उस वक्त सुशांत फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस‘ की शुटिंग कर रहे थे। फिर कब इनकी मुलाकातों ने मोहोब्बत का मोड़ ले लिया पता ही नहीं चला।

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती तब जबरदस्त लाइमलाइट में आईं, जब 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया। सुशांत के निधन के एक महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया और साथ ही ड्रग्स केस में उनका नाम शामिल हो गया। रिया ने बीते एक साल में अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ावों का सामना किया है।

 

More Read it : 

रैंप वॉक करती नज़र आई कॉमेडी शो की बबिता 

जैकलीन का गाना पानी पानी हुआ सुपरहिट 

कंगना ने दिया तापसी के लिए ब्यान आयी सुर्खियों में 

OTT पर छाने वाला है Farhan Akhtar के 'तूफ़ान' का जादू

For More Entertainment: https://youtu.be/buWUQARKohg

 

 

 

 

 


Comments