आखिर क्यों सनी देओल इन फिल्मी सितारों से भिड़े

 

सनी देओल
ग़दर' जैसी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तेहेलका मचने वाले एक्टर सनी देओल आजकल काफी चर्चाओं में चल रहे हैं। एक्टर सनी कि फिल्म 'घायल' और आमिर खान की फिल्म 'दिल' को रिलीज़ हुए 31 साल हो चुके हैं। साल 1990 को रिलीज हुई ये फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं। लेकिन इस फिल्म के बाद सनी देओल और आमिर खान के बीच दुश्मनी हो गई थी। एंग्री यंग मैन सनी देओल का छत्तीस का आंकड़ा आमिर खान के साथ-साथ कई और एक्टर्स के साथ भी है।
सनी देओल का गुस्सा तो आपने बड़े पर्दे पर कई बार देखा ही होगा हैं लेकिन आपको अंदाजा भी नहीं है कि रीयल लाइफ में भी सनी पाजी को बहुत गुस्सा आता है। इसी गुस्से के चलते वो बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी चेहरों से दुश्मनी मोल ले बैठे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर उनकी दुश्मनों की लिस्ट कितनी लम्बी है?
1. आमिर खान
सनी पाजी से आमिर खान की ये दुश्मनी आज से 31 साल पहले शुरू हुई थी। फिल्म ‘घायल’ और ‘दिल’ का एक साथ रिलीज होना इनकी दुश्मनी का कारण बना। आमिर ने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल से गुजारिश की थी कि वो अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़वा दें लेकिन सनी देओल ने ऐसा नहीं किया और तभी से दोनों के बीच बातचीत नहीं होती है।

सनी देओल

2. अजय देवगन
जी हां, आजय देवगन को बहुत कम किसी से लड़ाई-झगड़ा करते देखा होगा, लेकिन सनी देओल से वो काफी नफरत करते है।  क्यूंकि सनी देओल से इनकी लड़ाई हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि साल 2002 में रिलीज़ हुई "द लेजेंड ऑफ भगत सिंह" की फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों की लड़ाई हुई थी। खबरों की माने तो ये कहा जाता है कि तब से ये दोनों एक्टर एक दूसरे से दूर ही रहते है।

अजय देवगन

3. शाहरुख खान
ये जानकर आपको हैरानी होगी, इस लिस्ट में तीसरा नाम है शाहरुख खान। फिल्म ‘डर’ में शाहरुख खान ने विलेन का रोल अदा किया था। इस फिल्म में सनी देओल जूही चावला के अपोजिट थे। फिल्म के रिलीज़ होने के बाद हर कोई शाहरुख की ही तारीफ कर रहा था। इससे सनी देओल इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने अपने जींस की जेब पर ही सारा गुस्सा निकाल दिया। फिल्म ‘डर’ के बाद से सनी और शाहरुख के बीच कभी भी बात नहीं हुई।

शाहरुख खान

4. खिलाड़ी कुमार उर्फ़ अक्षय कुमार
सनी देओल का रिश्ता अक्षय कुमार के साथ कुछ खास नहीं रहा है। दोनों एक फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। लेकिन दोनों के बीच बहस एक्ट्रेस रवीना टंडन की वजह से हुई। जी हां, जब सनी पाजी रवीना टंडन के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे, तब रवीना ने उनसे जिक्र किया था कि किस तरह से अक्षय ने उन्हें प्यार में धोखा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने ब्रेकअप की दास्तां सुनाते-सुनाते रवीना इतना टूट गईं कि सनी पाजी आग-बबूला हो गए और वो अक्षय कुमार से लड़ने भी पहुंच गए थे।

अक्षय कुमार

5. अनिल कपूर

अनिल कपूर

 
अनिल कपूर और सनी की दुश्मनी किसी फिल्म की कहानी की तरह हैं। फिल्म ‘जोशीले’ की रिलीज के दौरान जब क्रेडिट में सनी से पहले अनिल का नाम आया था तो सनी पाजी को काफी बुरा लगा था। इस फिल्म के बाद दोनों ने ‘राम अवतार’ में काम किया था। दोनों को इस फिल्म में एक सीन शूट करना था। इस सीन में सनी को अनिल का गला दबाना था। सनी देओल को पिछली सभी बातें याद आई और वो गुस्से में उनका गला तेजी से दबाने लगे। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर सेट पर सभी लोग सकपका गए। अनिल को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और इसके बाद उन्होंने कभी भी सनी देओल से बात नहीं की।

 

More Read it :-  

मोनालिसा : सोशल मीडिया पर हुई डांस Photos वायरल 

'लुट गए' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, धनाश्री वर्मा की Photos हुई वायरल

विक्की कौशल ने किया खुलासा, "मसान" नहीं "गैंग्स ऑफ वासेपुर" किया था डेब्यू.

For More Entertainment: https://youtu.be/MOP4v1rmbnw

 

 





Comments