मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से की ,भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी टीवी सीरियल में भी काम करती हैं और उनकी टेलीविजन के साथ साथ सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मोनालिसा को आज जो भी टेलीविज़न इंडस्ट्री में सफलता मिली हैं वो उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं थी। मोना का काफी लम्बा संघर्ष रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने वाली मोनालिसा आज टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
उन्होंने टेलीविजन पर ज्यादातर नकारात्मक रोल अदा हैं। मोना को फैंस ने बहुत पसंद किया। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा छाईं रहती हैं।मोनालिसा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ अपने फोटो और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। अपने अलग अंदाज की वजह से वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके डांस वीडियो भी फैन्स को बहुत पसंद आते हैं। मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई और फैंस ने उस वीडियो पर खूब कमेंट किए।
मोनालिसा ने अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है , इस वीडियो में हम देखा सकते है कि, मोनालिसा जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह के रिसेंटली में रिलीज हुए सॉन्ग 'पानी पानी' पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रही है। इस डांस वीडियो में मोनालिसा के डांस मूव्स बहुत जबरदस्त लग रहे हैं. मोनालिसा ने इस वीडियो में ग्रीन कलर का बहुत सुन्दर लहंगा पहना हुआ है।इस वीडियो में उनका स्टाइल और खूबसूरती कमाल की लग रही है। उनकी इस वीडियो पर फैन्स ने जमकर कमेंटस किये हैं।उनके एक फैन ने कमैंट्स में लिखा है
'जबरदस्त एक्सप्रेशन' वहीं एक और फैन ने लिखा कि 'सुपर्ब पानी पानी डांस'
इस वीडियो पर अब तक 90 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। आपको बता दे, मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा ने 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया हैं। मोनालिसा टीवी शो 'नमक इस्क का' में काम कर रही हैं।
मोनालिसा वैसे तो पहले से ही भोजपुरी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस हैं, लेकिन बिग बॉस सीजन 10 में हिस्सा लेने के बाद उनके लिए हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के दरवाजे खुल गए। मोनालिसा बिग बॉस की पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक थीं। इसके अलावा उन्होंने कॉमेडी नाईट बचाओ, नच बलिए, किचन चैम्पियन जैसे कई रियलिटी शोज में भी किया काम।
मोनालिसा का बिग बॉस सफर
वैसे तो बिग बॉस का हर सीजन सिर्फ लड़ाई झगड़े के लिए ही नहीं बल्कि रोमांस के लिए खूब चर्चा में रहा है। सीजन 10 की बात करें तो हर बार की तरह सीजन 10 में भी बिग बॉस को अपना पहला कपल मिल ही गया था। हम बात कर रहे है सेलेब्रटी टीम की मोनालिसा और कॉमन ग्रुप के सदस्य मनु पंजाबी की। उन दिनों मोनालिसा अपनी सेलिब्रिटी टीम से ज्यादा मनु पंजाबी संग वक्त बिताती दिखाई आ रही थीं। इससे भी ज्यादा हैरान करन वाली बात यह है कि उस समय मोनालिसा और मनु की किस करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इन तस्वीरों में मनु गार्डन एरिया में मायूस बैठे नजर आ रहे हैं और मोनालिसा उनसे बात करते हुए अचानक किस करती नजर आ रही थी।
मनु और मोनालिसा पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ की कई बातें एक दूसरे से शेयर कर चुके हैं। यहां तक कि जब मोनालिसा ने मनु से यह पूछा था कि वह उनसे फ्लर्ट कर रहे हैं तो इस बारे में उनकी मंगेतर क्या सोचेगी तो मनु ने साफ कहा था कि गेम में रहने के लिए मोनालिसा की जगह कोई भी लड़की हो तो उन्हें उनसे फ्लर्ट करने में कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि मनु शो पर इस बात का पहले ही जिक्र कर चुके थे कि उनकी सगाई हो चुकी है और जहां तक बात करी जाये मोनालिसा की ,तो वो भी उस समय 8 साल से लिव इन रिलेशनशिप में थीं। मोनालिसा ने 2016 में बिग बॉस के घर में ही भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी।
मोना एक अच्छी कलाकार होने के साथ बहुत अच्छी डांसर भी हैं। ये अभिनेत्री जब भी अपने डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर डालती हैं, तो वो वीडियो तुरंत ही वायरल हो जाती है। मोनालिसा को इंस्टाग्राम पर चार मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
More Read it :-
कंगना की बहन रंगोली की एसिड अटैक के बाद हुई थी 53 सर्जरी, खो चुकीं थी आँखों की रोशनी
सपना चौधरी दुल्हन के लिबास में आई नज़र
पहले Most Desirable Women 2020,अब Director ने की Rhea की तारीफ, लगता है अच्छे दिन आ गए
For More Entertainment: https://youtu.be/HLP3PSYkO58
Comments
Post a Comment