आखिर आज तक क्यों नहीं बानी पौराणिक कथाओं पर आधारित कोई फिल्म?

टेलीविजन पर आज से ही नहीं बल्कि कई दशकों से पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिक ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ प्रसारित होते आ रहे हैं। ये कथाएं और शोज इतने लोकप्रिय हैं कि, बाकी शोज के तमाम रिकॉर्ड इनके आगे फ़ैल हैं। इतना ही नहीं ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसी टीवी पर अब भी इस तरह के कई शो दिखाई देते हैं, जो काफी लोकप्रिय हुए हैं। लेकिन फिर भी आज तक बड़े पर्दे पर इन सब्जेक्ट्स को लेकर कोई फिल्म नहीं बनी।

रामायण
 जहां बॉलीवुड ने समाज से जुड़े लगभग हर सब्जेक्ट को बड़े पर्दे पर उतारा हैं, वहीं ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसी पौराणिक कथाओं को लोग आज भी टेलीविशन पर देखना काफी पसंद करते है। इससे जुड़े अभी तक अलग-अलग चैनल्स पर कई शो भी आ चुके हैं। लेकिन दुःख की बात यह है कि, सभी घटनाओं और biopics को अलग रख कर इन महान कथाओं पर कभी कोई फिल्म नहीं बनाई गई। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ‘श्री कृष्ण’ के स्वप्निल जोशी से इसका जवाब पूछा गया। लेकिन इसका जवाब वो भी नहीं दे पाए......  स्वप्निल ने कहा कि “मैं भी इस बात से हैरान हूं कि इतनी महान कहानियों को पर्दे पर अभी तक उतरने का क्यों नहीं सोचा गया। मैं खुद इस बारे में सोच रहा हूं”  दरअसल स्वप्निल जोशी ने एक लोकप्रिय धारावाहिक ‘श्रीकृष्ण’ में ‘कृष्ण’ की भूमिका निभाई थी। जिसको लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया था। इसके अलावा रामानंद सागर की ‘उत्तर रामायण’ में भी वो भगवान राम के पुत्र ‘कुश’ के किरदार में दिखाई दिए थे। 

रामायण
 भले ही बॉलीवुड ने अभी तक इसके बारे में नहीं सोचा हो, लेकिन OTT के एक प्लेटफार्म MX Player पर रामायण पर आधारित वेबसीरीज आ चुकी है, जिसका नाम ‘रामयुग’ है। इस वेबसीरीज को 6 मई को MX Player पर रिलीज किया गया था। ‘रामयुग’ वाल्मिकी रामायण के आधार पर बनाई गई है लेकिन हाईटेक टेक्निक से इसे बेहद रोचक बनाया गया है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि, इस रामायण को असल रामायण की कहानी से बिलकुल विपरीत कर दिया गया है। हाल ही फिल्म ‘सीता’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी हलचल देखने को मिली थी। जब खबर आई कि इस फिल्म में करीना कपूर को सीता का रोल ऑफर किया गया है, जिसके लिए उन्होंने भारी-भरकम फीस की डिमांड कर दी है। हालांकि ये अभी तक फाइनल नहीं हुआ है कि करीना को अभी भी इस फिल्म में कास्ट किया जाएगा या नहीं।

More Read it : 

रैंप वॉक करती नज़र आई कॉमेडी शो की बबिता 

जैकलीन का गाना पानी पानी हुआ सुपरहिट 

कंगना ने दिया तापसी के लिए ब्यान आयी सुर्खियों में 

OTT पर छाने वाला है Farhan Akhtar के 'तूफ़ान' का जादू

For More Entertainment: https://youtu.be/buWUQARKohg

 

Comments