अपनी ऑटोबायोग्राफी में नीना ने खोले कुछ एहम राज़, सतीश कौशिक और पिता से जुड़े बताए कई किस्से

 

नीना गुप्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी किताब 'सच कहूं तो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक अपने कई राज शेयर किए हैं। इस किताब में उन्होंने अपने दोस्त और एक्टर सतीश कौशिक के बारे में भी एक इंटरेस्टिंग बात बताई है। ऑटोबायॉग्राफी में नीना ने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं, तब उनके दोस्त सतीश कौशिक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उस समय सतीश ने कहा था कि अगर उनका बच्चा डार्क स्किन का पैदा हुआ तो शादी के बाद वह यह कह सकेंगी कि यह सतीश कौशिक का बच्चा है। हालांकि नीना ने सतीश कौशिक के ऑफर को ठुकरा दिया था। 

नीना गुप्ता के खुलासे पर सतीश कौशिक ने दिया ये जवाब
नीना गुप्ता की इस किताब के रिलीज होने के बाद अभिनेता सतीश कौशिक से अपनी दोस्ती को लेकर बहुत चर्चा में है। अब एक इंटरव्यू में सतीश कौशिक ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए रियेक्ट किया। उन्होंने कहा है कि, "मैं अपनी दोस्त नीना के अकेलेपन को लेकर परेशान था। यह ऑफर मेरी दोस्त के लिए जरूरत के वक्त चिंता, सम्मान ,हसी-मजाक और सपोर्ट का एक जरिया था। वो आज भी मेरी काफी अच्छी दोस्त हैं और एक बेहतरीन एक्ट्रेस में से हैं।

नीना गुप्ता
सतीश कौशिक ने कहा है कि वो अपनी दोस्त नीना गुप्ता का बस साथ देना चाहते थे। 1980 के दशक में वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ नीना गुप्ता  रिलेशनशिप में थीं। इसी बिच नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेकिन नीना से पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स ने शादी नहीं की। जिसके बाद नीना गुप्ता ने अकेले ही अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया और परवरिश की। इसी दौरान सतीश कौशिक नीना गुप्ता को कहना था कि वो उनसे शादी करेंगे और बच्चे को अपना नाम देंगे।

उस घटना को याद करते हुए सतीश कौशिक ने कहा, 'जैसा कि नीना ने किताब में लिखा है कि मैंने नीना को शादी के लिए प्रपोज किया था। मैंने तब उससे कहा था 'मैं हूं ना, तू चिंता क्यों करती है?' इसके बाद नीना की आँखे नम हो गईं और आँखों में आंसू आ गए थे। उस दिन से हमारी दोस्ती और भी गहरी और मजबूत होती चली गई। मैं खुश हूं कि उसने एक ऐक्टर के तौर पर बहुत अच्छा काम किया है। नीना आज भी हमारे समाज में एक मजबूत औरत की मिसाल के रूप में पहचानी जाती हैं। नीना के पति विवेक मेहरा भी मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं।'

साथ में की थी पढाई
सतीश कौशिक ने अपने इंटरव्यू में कहा, '' मेरी और नीना की दोस्ती तो साल 1975 से चली रही है। हम प्यार से एक दूसरे को नैंसी और कौशिकन बुलाते थे। मैं नीना के परिवार को भी बहुत अच्छे से जानता हूं। हमारा परिवार दिल्ली के पास करोल बाग में रहता था। हम दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ाई किया करते थे और थिएटर में काफी एक्टिव भी रहते थें। नीना जब भी मेरे कॉलेज आती थीं, तो हमारे कॉलेज में बवाल मच जाता था। उस वक्त भी वो अपने विचारो से सबको इम्प्रेस कर देती थी। फिर उन्होंने कुछ साल बाद  मेरे साथ एनएसडी में अड्मिशन ले लिया। फिर हम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग-अलग मंजिल हासिल करने लग गए। हम अपने-अपने तरीके से स्ट्रगल करने लगे। हमने साथ में भी बहुत सी फिल्मों काम किया, जैसे जाने भी दो यारो, मंडी और तेरे संग। हालांकि, हम दोनों अपना करियर बनाने में बहुत व्यस्त थे, लेकिन जब भी हम मिलते थे मानों जैसे हमारे पुराने दिन वापस आ गए हों। जिस तरह से नीना ने अपने जीवन में आई चुनौतियों का बहादुरी से सामना किया, खासतौर पर जब वह मसाबा के साथ प्रेग्नेंट थीं, उसके लिए मैंने हमेशा नैंसी (नीना) का सम्मान किया है।'

नीना गुप्ता
इस किताब में नीना ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए हैं। वहीं, इसी किताब में उन्होंने अपने माता-पिता की शादी और उनकी मां के सुसाइड करने की कोशिश पर भी रोशनी डाली है। जो कि उनके पिता की दूसरी शादी के बाद की घटना है। अपनी ऑटोबायोग्राफी में नीना ने घर में पिता के ना होने पर हालातों और अपने बचपन के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया है। नीना का कहना है कि इस किताब में उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के उतार-चढ़ाव पुरे विस्तार से बयान किए गए हैं।


आने वाली हैं इन फिल्मों में नज़र
नीना ने लिखा हैं, 'पिता से मिले धोखे के बाद से मेरी मां पूरी तरह से टूट गई थी। उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने की हर नाकामयाब कोशिश भी की थी। मुझे बहुत समय बाद समझ आया कि मेरे पिता खाना खाने के बाद कहा जाया करते थें। वह सुबह नाश्ते के लिए घर पर नहीं आते थे। कपड़े बदलने के बाद ऑफिस चले जाते थे। हम उनकी दूसरी वाइफ को सीमा आंटी कहा करते थे।' वहीं नीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो, हालही में उनकी फिल्म सरदार दा ग्रैंडसन नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है। जिसने दर्शकों के बीच धमाल मचा दिया है। अब जल्द ही वो ही '83', 'डायल 100' और 'ग्वालियर' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।


More Read it :- प्रियंका चोपड़ा करेंगी विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक

40 के दशक की Beauty Queen थीं नसीम बनो | (filmykhabritv.blogspot.com)

For More Entertainment: https://youtu.be/CD7hs6N9tr0



Comments