पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता को तो आप जानते ही होंगे, उनके लुक्स और उनकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी है। लारा दत्ता अक्सर अपने फेंस से सोशल मीडिया के ज़रिए जुडी तो रहती हैं, साथ ही ट्रोलर्स को करारा जवाब देना भी बखूबी जानती हैं। अक्सर उनके ऐसे ट्वीट वायरल होते हैं, हाल ही में उनके एक फैन ने ट्विटर पैर ट्वीट करते हुए उनसे एक सवाल पूछा तब लारा दत्ता ने रीट्वीट करते हुए उन्हें ऐसा करारा जवाब दिया जिसको देख उनके सभी फेंस उनसे खुश हो गए साथ ही लारा की बहुत प्रशंसा हुई। तो आइए उनके फिल्मी करियर और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ ख़ास बातें जानते हैं।
2000 में मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं लारा
बता दें की लारा ने सन 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। फिर साल 2003 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुवात की, पहले फिल्म के लिए ही उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला था। लारा को हम पार्टनर, भागम भाग, नो एंट्री, हाउसफुल जैसी फिल्मो में देख चुके हैं। अब बहुत जल्द हम उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम में भी देखेंगे। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करे तो लारा ने टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ 2011 में शादी रचाई थी। जिसके बाद उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम सायरा है। वे अक्सर अपनी बेटी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जो उनके फेंस को भी बेहद पसंद आती हैं। दरहसल, लारा दत्ता अपने फेंस से सोशल मीडिया पर जुडी रहती हैं, तो उनके एक फेंन ने उनसे ट्वीट करते हुए पूछा ''लारा क्या आपने वैक्सीन लगवा ली'' तब एक्ट्रेस ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा ''हाँ मैंने वैक्सीन लगवाते हुए फोटो नहीं अपलोड करी इसका मतलब ये नहीं की मैंने वैक्सीन नहीं लगवाई'' बस फिर क्या था उनके फेंस उनके इस जवाब से बेहद खुश हो गए और फिर अन्य फेंस भी उनके इस ट्वीट पर भर-भर के कमेंट करने लगे एक फैन ने लिखा की ''अगर आपने वैक्सीन लगवाते हुए फोटो अपलोड नहीं करी तो क्या समाज आपको अपनायेगा'' वही दूसरे फेंन ने लिखा ''आपके वैक्सीन सर्टिफिकेट से ज़ादा महत्वपूर्ण आपकी फोटो है, साथ ही एक प्रशंसक ने ट्वीट करते हुए ये भी लिखा की ''फोटो न सही तो आप वैक्सीन सर्टिफिकेट ही अपलोड करके लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर सकतीं थीं आखिर आप पब्लिक फिगर हैं'' बता दें की लारा ने बेशक वैक्सीन लगवाते हुए पिक्चर नहीं अपलोड करी लेकिन बॉलीवुड के अन्य ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंहे कोरोना वैक्सीन लगवाई और साथ ही अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें डाली और अपने प्रशंसकों को भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जिनमे राखी सावंत, रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे भी शामिल हैं।
More Read it :- प्रियंका चोपड़ा करेंगी विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक
40 के दशक की Beauty Queen थीं नसीम बनो | (filmykhabritv.blogspot.com)
For More Entertainment: https://youtu.be/CD7hs6N9tr0


Comments
Post a Comment