20 Yrsoflagaan:अनिल शर्मा की प्लानिंग पता चलते ही ऐक्टिव हुए आमिर, इतवार को लगाया पत्रकारों का दरबार
अभिनेता आमिर खान 4 साल बाद 60 साल के हो जाएंगे सोशल मीडिया से वह संन्यास ले चुके हैं मोबाइल फोन को लेकर भी उनका दावा है कि वह अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का रिलीज तक इस्तेमाल नहीं करेंगे ।लेकिन वह आमिर खान ही क्या कि जब ब्रांडेड की बॉल मिले और वह सिक्सर मारने से झुक जाए ।तो अपनी फिल्म लगान के 20 साल पूरे होने का उन्हें रविवार के दिन एकदम से ख्याल आया और टीम को फरमान जारी हुआ कि देश दुनिया की मीडिया का दरबार लगाया जाए ।
यह हरकत फिल्म लगान के साथ ही रिलीज हुई फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा की टीम की हलचल के साथ ही शुरू हुई ।बॉक्स ऑफिस पर 20 साल पहले दोनों फिल्मों के बीच हुए मुकाबले का सिलसिला इन के 20 साल पूरे होने तक भी जारी दिख रहा है । फिल्म लगान और फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा दोनों फिल्में एक दिन ही दिन 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी ।दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हालांकि कमाई के मामले में फिल्म 'ग़दर एक प्रेम कथा ,ने बाजी मार ली थी।
हिंदी सिनेमा के तमाम सितारों को यह लगता रहा कि उनके चुटकी बजाते ही फिल्म पत्रकार उनके दरबार में हाजिर हो जाएंगे उनकी पिया टीमों का व्यवहार भी अक्सर ऐसा ही होता है लेकिन 20 साल पहले जब फिल्म लगान रिलीज हुई थी तो हालत एकदम अलग थी साल 2008 में जब लगन रिलीज हो रही थी तो उस समय आमिर खान की पी आर ओ राजेंद्र राव हुआ करते थे आमिर फिल्म दिल चाहता है कि शूटिंग कर रहे थे और उस फिल्म में रखी गई पत्रकारों से मिले थे।
राजेंद्र का आमिर से पत्रकारों को मिलाने का अंदाज ही निराला होता था। आमिर खुद भी उन दिनों वरिष्ठ पत्रकारों के सीधे संपर्क में रहने की अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश करते थे 20 साल बाद अब आमिर की वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए निमंत्रण नहीं करीब-करीब आदेश सा आता है वह भी कुछ घंटे की नोटिस पर।
जाहिर सी बात है इतवार के दिन सबके अपने अपने कार्यक्रम पहले से तय होते हैं लेकिन आमिर ऐसे ही अपना पापुलैरिटी मीटर नापते रहते हैं कहीं किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचने की 2 घंटे पहले सुरसुरी छोड़ी जाती है । मुंबई के फोटोग्राफरों को वहां मेला लग जाता है इनकी गिनती भी होती है कौन-कौन आया और कौन-कौन रह गया लेकिन यह मेला अब चढ़ने लगा है।
कोरोनावायरस मुंबई के एंटरटेनमेंट फोटोग्राफर को कई सबक दिए हैं उन्होंने सीखा कि जो सितारे उन पर कभी-कभी भड़क जाते हैं वह मुसीबत के समय उनकी मदद भी करते हैं और कई सितारे ऐसे भी रहे जिनकी रोशनी तो है चारों दिशाओं में पिछले कई साल तक फैलाते रहे लेकिन मुसीबत के समय सबसे ज्यादा अंधेरा दिखाई दियाआमिर का प्रैस से रिस्ता अपने प्रचार का भी रहा है । और अपने प्रताप का भी रहा है उनकी पर्सनल मेल आईडी इन्डस्ट्री के गिने चुने पत्रकारो के पास ही हैं इस मेल पर उनके सम्पर्क में भी तमाम लोग रह्ते है एक समय ऐसा भी रहा है।
जब ना व्हाट्सएप था और ना सिग्नल तब भी आमिर खान एक-एक दिन में दर्जनों मैसेज एस एम एस भेजा करते थे और पढ़ा करते थे आमिर खान और मीडिया के बीच के रिश्ते बिगड़े स्टारडस्ट पत्रिका की एक स्टोरी के बाद इस स्टोरी में आमिर के एक ब्रिटिश पत्रकार से अंतरंग रिश्तो और दोनों के लव चाइल्ड का जिक्र था।
इसके कुछ ही साल बाद आमिर खान राजेंद्र राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया आमिर खान तब सबसे पहले राजेंद्र राव के घर पहुंचने वालों में शामिल थे उनकी अर्थी को कंधा भी आमिर ने दिया राजेंद्र राव ने आमिर के अलावा अजय देवगन के साथ लंबा काम किया और अजय देवगन भी तब राजेंद्र राव के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे आमिर का काम उसके बाद उनके मैनेजर अद्वैत चंदन ने देखा फिर प्रोफेशनल पीआर कंपनियों के पास भी यह काम आया लेकिन आमिर की प्रेस कॉन्फ्रेंस का इतना अर्जेंसी वाला फोन पहले कभी नहीं आया।
इस बारे में पड़ताल करने पर पता यह चला कि दरअसल यह प्रेस कॉन्फ्रेंस फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा को लेकर हुई शुभ विवाह का जवाब ही मामला था। फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा के निदेशक अनिल शर्मा ने अपनी फिल्म के 20 साल पूरे होने पर देश के कुछ चुनिंदा पत्रकारों से बात करने की इच्छा रविवार सुबह जताई खबर लीक होते ही आमिर खान की टीम भी एक्टिव हो गई और उसने दो कदम आगे जाते हुए रविवार को ही उनकी अर्जेंट वाली प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करा दी। अब आमिर टि्वटर फेसबुक या इंस्टाग्राम पर होते तो लगान के 20 साल पूरे होने की खुशी वही जाहिर कर सकते थे। लेकिन इस बार सोशल मीडिया से संन्यास लेते समय मिस्टर परफेक्ट की प्लानिंग से फिल्म लगान के 20 साल पूरे होने की बात शायद चुक गई।


Comments
Post a Comment