'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' के 25 साल हुए पुरे, ट्वीट कर अक्षय कुमार ने किया ये खुलासा


लाखों दिलों पर राज करने वाले खिलाड़ी कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' को रिलीज़ हुए आज 25 साल हो चुके हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म की सिल्वर जुबली पर फिल्म से जुड़ा एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिल्म में अक्षय अंडरटेकर को हरा देते हैं। अक्षय ने ट्वीट करते हुए बताया कि वास्तव में अंडरटेकर नहीं था, जिससे वह फिल्म में लड़े।

 फिल्म में द अंडरटेकर का किरदार ब्रायन ली ने निभाया था। 1996 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरीज की चौथी फिल्म में दो WWF रेसलर्स क्रश और ब्रायन ली नज़र आए थे। ब्रायन को 'अंडरटेकर इंपर्सनेटर' का टैग मिला था। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म हासिल की थी।

https://twitter.com/akshaykumar/status/1403982399084523528

इस फिल्म में अक्षय कुमार बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के साथ नज़र आए थे। रेखा से पहले डिम्पल कपाड़िया को इस फिल्म में रोल ऑफर किया गया था। डेट्स के कारण डिम्पल वो फिल्म नहीं कर पाई और फिर उनका रोले रेखा को दे दिया गया था। 


अब सभी का मानना ये है कि अच्छा ही हुआ कि फिल्म डिम्पल ने नहीं की, क्यूंकि साल 2001 में अक्षय ने डिम्पल कपाड़िया और राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी थी, अगर डिम्पल 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में मैडम माया का रोल निभाती तो उन्हें अपने होने वाले दामाद के साथ रोमांस करना पड़ता।

Comments