बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने OTT प्लेटफार्म को अपनाते हुए अपनी फिल्मों और वेब सीरीज़ से लोगों एंटरटेन किया है। वहीं बच्चन फैमिली की बात की जाए तो अब बिग बी और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बाद जाया बच्चन भी बहुत जल्द OTT प्लेटफार्म पर नज़र आने वाली हैं। जी हाँ, रिपोर्ट्स की माने तो जाया बच्चन जल्द ही वेब सीरीज़ का हिस्सा बनने वाली हैं। जिसका नाम 'सदाबहार' बताया जा रहा है। ख़बरें ये भी हैं कि जाया बच्चन ने फरवरी में ही इस वेब सीरीज़ की शूटिंग कर दी थी। आपको बता दें कि 'सदाबहार' के साथ जया बच्चन पूरे पांच साल बाद स्क्रीन पर वापस लोटी हैं।
जया बच्चन शूटिंग कर रही थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे बीच में ही रोक दिया गया। महाराष्ट्र सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन लगाने के साथ शूटिंग पर भी रोक लगा दी थी। अप्रैल के महीने से चीजों को दोबारा शुरू किया गया और ऐसे में पहले से बेहतर हुईं चीजों को मद्देनजर रखते हुए, सरकार ने प्रोडक्शन हाउस में काम शुरू करने का निर्णय दे दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो दो सीक्वेंस में शूट होगा। इसे बायो-बबल में शूट किया जाएगा, यूनिट में केवल 50 लोग ही उपलब्ध होंगे। स्टोरी का शूट अभी रियल लोकेशन पर होनी बाकी है। शो के मेकर्स अभी चीजों पर ध्यान देते हुए सभी सावधानियां बरत रहे हैं। सभी को सुरक्षित रखने को प्रयास कर रहे है।
More Read it :
अजय देवगन जल्द ही साउथ टॉलीवुड की रीमेक में नजर आएंगे
काटा लगा गर्ल शेफ़ाअली ज़रीवाला ने साझा किया दर्द
आखिर क्यों सलमान खान पर चिल्लाए थे आदित्य रॉय कपूर?
For More Entertainment: https://youtu.be/SlGTzVGORL4


Comments
Post a Comment