बैक-टू-बैक 8 फिल्मों में नज़र आ सकते हैं खिलाड़ी कुमार


बॉलीवुड के खिलाफी कुमार का आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेल्ल बॉटम' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। तो वहीं फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म्स का बेसब्री से इंतज़ार है। अक्षय कुमार 'बच्चन पांडे', 'सूर्यवंशी', 'अतरंगी रे', 'ओह माय गॉड सीक्वल', 'पृथ्वीराज', 'रक्षाबंधन', 'रामसेतु' और 'बेल बॉटम' में जल्द ही नज़र आने वाले हैं।

इन फिल्मों में अक्षय लीड रोल में नज़र आएंगे जिसका अक्षय के फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हलांकि इन फिल्मों की रिलीज़ डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है लेकिन ये देख कर कहा जा सकता है कि अक्षय जल्द ही फिल्मों की बौछार करने वाले हैं।

एक के बाद एक फिल्म्स में अक्षय नज़र आने वाले हैं। अक्षय की 8 फ़िल्में रीलसे होनी हैं जिसमें वो एक्शन, रोमांस और कॉमेडी करते नज़र आएंगे। कोरोना काल के चलते अक्षय की कई फिल्मों की डेट भी पोस्टपोन कर दी गई थी। अब देखना ये होगा की अक्षय की ये फिल्म्स कब रिलीज़ होती हैं और बैक-टू-बैक फिल्मों में अक्षय अपने फैंस को कितना खुश कर पाते हैं।

Comments