Bigg Boss 15: Contestants की लिस्ट पर चल रहा है काम, transgender community की भी होगी एंट्री
आज के समय में SOCIAL MEDIA एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोग अपने लिए एक मुकाम ढूंढ़ते हैं। कुछ लोग आज इसी के चलते अपना मुकाम हासिल करने में सफल हुए है। इन लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपनो को पूरा भी किया है। आपको बता दें, छोटे पर्दे के most popular reality show "BIGG BOSS" को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। खासतौर पर Bigg Boss के अगले सीजन के Contestants को लेकर काफी ख़याली पुलाव भी पकाई जा रही है।
बता दें, बिग बॉस फैंस यह जानने के लिए बेकरार बैठे हैं कि नए Bigg Boss 15 में कौन-कौन contestants participate कर रहे हैं। रोज़ आना किसी ना किसी सितारे का नाम इस शो से जोड़ ही दिया जाता है। इस नाम की लिस्ट में दिशा वकानी, दिव्यांका त्रिपाठी, निया शर्मा, पार्थ समथान और राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार समेत और भी कई सिलेब्रिटीज के नाम शामिल हैं। इसी बीच उड़ती हुई खबरों का कहना है की, अब transgender community की मेंबर पूजा शर्मा भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। जी हां, बीते दिनों पूजा शर्मा को Bigg Boss के 15वें सीजन के लिए अप्रोच किया गया था। शो के मेकर्स ‘Bigg Boss 15’ को हिट बनाने के लिए पूरी तैयारी करने में जुटे हुए हैं।
आपको बता दें, ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा सलमान खान के इस शो में आने के लिए काफी ज्यादा exited भी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पूजा शर्मा से जुड़े एक सूत्र ने बयान दिया है कि वो भी Bigg Boss 15 में नजर आ सकती हैं। इतना ही नहीं, खबरें यह भी सामने आ रही हैं कि पूजा शर्मा शो में बतौर कॉमनर नजर आ सकती हैं। दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान पूजा से जुड़े एक सूत्र ने यह भी कहा, ‘पूजा शर्मा को Bigg Boss15 के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन अभी उनका नाम फाइनल नहीं हुआ है। वहीं मेकर्स उन्हें बतौर कॉमनर इस शो में लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।’
पूजा शर्मा की खासियत यह है कि, उनका ड्रेसिंग स्टाइल लोगों को बिल्कुल बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा से प्रेरित लगता है। काफी लोगों को पूजा शर्मा का लुक बेहद ही पसंद भी आता है। वो भी एक समय था जब पूजा शर्मा मुंबई की लोकल ट्रेन में वीडियोज बनाया करती थीं और आज SOCIAL MEDIA पर उनकी अच्छी खासी FAN FOLLOWING है। आपको बता दें, इंस्टाग्राम पर उनके 200k से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में पूजा शर्मा टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के घर भी गई थीं। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थीं। अंकिता लोखंडे पूजा को काफी मानती हैं यहां तक की उनका आशीर्वाद लेकर खुद को सौभाग्यवान मानती हैं।
Written By:- Sufia Parveen
Read Also :- सुनील ग्रोवर ने साफ कर दिया है कि वह कपिल शर्मा



Comments
Post a Comment