BIGG BOSS 15: पूजा शर्मा से पहले और भी LGBT contestant ले चुके हैं शो में हिस्सा, कुछ हैं अपने करियर पर फोकस्ड तो कुछ है नौटंकी की दुकान
BIGG BOSS अपने नए सीजन के साथ ऑन एयर होने के लिए बिलकुल तैयार है। जिसके चलते बिग बॉस के आने वाले सीजन के contestants को लेकर काफी ख़याली पुलाव भी पकाई जा रही है। BIGG BOSS के फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि इस नए सीजन में कौन-कौन contestants भाग ले रहे हैं। आए दिन किसी ना किसी सितारे का नाम इस शो से जुड़ ही जाता है और अब तक टीवी से जुड़े तमाम सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन बीते दिनों एक नया नाम पूजा शर्मा का सुनने को मिला था।
जी हाँ, ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा जो सलमान खान के इस शो में आने के लिए काफी ज्यादा एक्सीटेंड भी हैं। आपको पूजा शर्मा का ड्रेसिंग स्टाइल बिलकुल बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा से Inspire करता है। जिसके चलते लोगों को पूजा शर्मा का लुक बेहद ही पसंद आता है। एक समय था जब पूजा शर्मा लोकल ट्रेन में वीडियोज बनाया करती थीं और आज वो सोशल मीडिया पर हर जगह छाई हुई रहती हैं। अब खबरें यह बताती हैं की पूजा शर्मा शो में बतौर कॉमनर नजर आ सकती हैं। हालांकि, पूजा इस शो में पहली LGBT contestant नहीं है, इससे पहले भी LGBT कंटेस्टेंट्स शो में हिस्सा ले चुके हैं। तो आइए बताते है आपको इन कंटेस्टेंट्स क बारे में।
बॉबी डार्लिंग
बॉबी डार्लिंग GAY COMMUNITY के एक प्रसिद्ध कलाकार भी हैं। उन्होंने BIGG BOSS के पहले सीजन में भाग लिया था। इस शो के दौरान भी बॉबी डार्लिंग कई बार विवादों में रह चुके हैं। बता दें कि 23 साल की उम्र में बॉबी ने एक समलैंगिक व्यक्ति के किरदार के 18 रोल अदा किए थे जिसके लिए उनका नाम Limca Book of World Records में भी दर्ज है। वे बचपन से ही समलैंगिक हैं और 2010 में उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी करवाई थी।
रोहित वर्मा
रोहित वर्मा को सलमान खान के शो के तीसरे सीजन में देखा गया था। रोहित वर्मा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। BIGG BOSS के सीजन तीन में रोहित वर्मा और अभिनेता कमाल आर खान यानी KRK के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया था कि KRK ने रोहित के सिर पर बोतल दे मारी थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत शो से बाहर कर दिया था।
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
खिलाड़ी कुमार की लक्ष्मी मूवी तो अपने देखि ही होगी। जी हाँ ये फिल्म ट्रांसजेंडर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर ही बानी है। यह मशहूर ट्रांसजेंडर सामाजसेवी हैं। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने BIGG BOSS के पांचवें सीजन का हिस्सा लिया। वह सलमान खान के शो में LGBTQ COMMUNITY को प्रस्तुत कर रही थीं। BIGG BOSS के अलावा लक्ष्मी 'सच का सामना', '10 का दम' और 'राज पिछले जनम का' में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
इमाम सिद्दीकी
नामी फैशन स्टाइलिस्ट इमाम सिद्दीकी ने भी BIGG BOSS के सीजन छटे सीजन में हिस्सा लिया था। इस शो में रहते हुए इमाम सिद्दीकी ने शाहरुख खान की सफलता के पीछे खुद का हाथ बताया था। जिसके बाद सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी।
विवेक मिश्रा
विवेक मिश्रा सलमान खान के इस शो के सातवें सीजन में नजर आए थे। विवेक मिश्रा योग गुरु और LGBT rights activist हैं। आपको विवेक 'न्यूड योग गुरु' के नाम से भी जाने जाते हैं। इतना ही नहीं विवेक ने श्वेता तिवारी के Ex-Husband राजा चौधरी पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया था।
वीजे एंडी
वीजे एंडी छोटे पर्दे के एक मशहूर वीडियो जॉकी रहे हैं। वीजे एंडी भी BIGG BOSS के सीजन सात का हिस्सा थे। वीजे एंडी का पूरा नाम विजय कुमार है। एंडी चैनल वी के लिए शो करके मशहूर हुए थे। इसके अलावा उन्होंने कुछ टीवी शोज को भी होस्ट किया है।
सुशांत दिवगीकर
सुशांत दिवगीकर Mr Gay India 2014 खिताब अपने नाम कर चुके हैं। सुशांत दिवगिकर बतौर मॉडल कई बार रैंप वॉक कर चुके हैं। वह बिग बॉस के सीजन आठ का हिस्सा थे।








Comments
Post a Comment