आइए जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कुछ खबरें। जैसा कि दोस्तों आप सभी जानते होंगे कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ी दुखद घटना रही है जिससे लोग आज भी बाहर नहीं आ पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत पर एक फिल्म बनाई जा रही है जिसका नाम - न्याय द जस्टिस है। परंतु यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही कई विवादों में घिर गई है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कोर्ट से प्रार्थना की उनके बेटे पर बनी फिल्म को रोक दिया जाए साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा की मैं अपने बेटे का नाम अथवा इससे मिलते-जुलते किसी भी फिल्म के नाम को इस्तेमाल करने को रोकने के लिए आवेदन करता हूं।
हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही फिल्म को खारिज नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट ने फिल्म न्याय द जस्टिस को रिलीज होने पर आज ही फैसला सुनाया कि सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी फिल्म को रिलीज किया जाएगा। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता की उस अपील पर फैसला सुनाया गया, उन्होंने सुशांत की लाइफ पर बनने वाली चार फिल्मों के निर्माण को रोकने के लिए मांग की थी मगर कोर्ट ने आज इस पर फैसला सुना दिया कि सुशांत सिंह राजपूत की सारी फिल्में रिलीज होंगी। सुशांत सिंह की रिलीज होने वाली फिल्में न्याय द जस्टिस, सुसाइड और मर्डर, ए स्टार वाज लास्ट, शशांक और एक अनाम अब रिलीज होंगी। आज सुबह कोर्ट ने 10:30 बजे संजीव नरूला की बेंच ने इस पर फैसला सुनाया।
सुशांत सिंह राजपूत कि इन फिल्मों पर 2 जून को हुई थी सुनवाई
2 जून को हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनते हुए कहां था कि जब तक कोर्ट अपना फैसला ना सुना दे तब तक सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों को रिलीज ना किया जाए। इस पर संजीव नरूला ने कहा की अदालत 11 जून से पहले फैसला सुनाएगी लेकिन अगर वह ऐसा करने में असमर्थ होती है तो फिर की रिलीज को रोक दिया जाएगा।
11 जून को रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'न्याय द जस्टिस'
सीनियर एडवोकेट चंद्र लाल का कहना है कि इस फिल्म को हर स्तर पर प्रचार किया गया है लेकिन वह इसे वापस लेने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दे पाऊंगा उन्होंने यह भी कहा की फिल्म न्याय द जस्टिस की रिलीज डेट 11 जून है कोर्ट का फैसला आने के बाद ही यह फिल्म रिलीज की जा सकती है।
दिलीप गुलाटी के निर्देशन में बनी है फिल्म न्याय द जस्टिस की शूटिंग हाल ही में खत्म की गई है । इस फिल्म में टीवी एक्टर जुबेर खान सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित के किरदार में दिखाई देंगे और श्रेया शुक्ला रिया चक्रवर्ती की भूमिका में नजर आएंगी ।
दोस्तों जैसा कि आप जानते ही होंगे सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 में मुंबई मैं उनके घर में हुई थी आज तक इस मामले पर जांच चल रही है सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को इस मामले के चलते जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि अभी भी रिया की निर्दोषी को साबित करने के लिए कोई पोख्ता सबूत नहीं मिल पाया है। NCB और CBI की जांच अभी भी जारी है इस केस के लिए आए दिन नए-नए खुलासे होते रहते हैं।
Read Also:- अपने गानों से मशहूर मिक्का सिंह, विवादों से है पुराना नाता


Comments
Post a Comment