नीना गुप्ता ने अपनी किताब " सच कहु तो " में किया अपनी लाइफ के दिलचस्प किस्सों का खुलासा

 

Neena Gupta

नीना गुप्ता बॉलीवुड की उन  एक्ट्रेस में से हैं, उन्होंने जो भी किया खुलकर किया। पर्दे पर अपने किरदार को बखूबी निभाने वाली नीना गुप्ता अपनी बातों को उसी खुले अंदाज में सबके सामने रखना पसंद करती हैं और ये ही नहीं वो 61 की उम्र में भी अपने फैशन स्टाइल और फिटनेस लाइफ के लिए भी सुर्खियों में बानी रहती हैं। फिल्मों में बेस्ट एक्टिंग करने वाली नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर भी काफी ज़्यादा एक्टिव रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने एक इंस्टाग्राम सीरीज शुरू की, जिसका नाम है "सच कहूं तो "। इस सीरीज में वो अपने फैंस से अपने दिल की बात शेयर करती हैं। साथ ही, हर उस टॉपिक पर भी बात करती हैं, जो उन्हें लगता है कि लोगों के सामने रखना चाहिए। लेकिन उन्होंने अब यह भी बताया की जल्द ही उनकी ये इंस्टाग्राम सीरीज किताब के रूप में आने वाली है।  

नीना गुप्ता ने  बताया की, लॉकडाउन के दौरान उन्होंने  "सच कहूं तो"  में अपनी लाइफ के बारे में ऐसी कई बातें लिखीं जो वो अपने फैंस से शेयर करना चाहतीं है, अब इसे जल्द ही एक किताब का रूप दिया जाएगा। नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि उनकी किताब "सच कहूं तो" अगले साल रीलीज़ होगी। क्योंकि, अभी किताब पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि, लॉकडाउन के वक्त जब वो घर पर थी, तब उन्होंने इस किताब को लिखा था।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कहती नजर आ रही हैं कि पता नहीं लोग इस किताब को पढ़ेंगे या नहीं, लेकिन मैंने लिख दी है। नीना बताती हैं कि लिखने से पहले हमेशा वो सोचती थी कि लिखूं या नहीं क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा कोई फन्ने खां वाला काम नहीं किया। लेकिन बाद में उन्होंने सबके कहने पर किताब लिख दी।

महिलाओ की ज़रूर पढ़नी चाहिए नीना गुप्ता की किताब......

नीना गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम सीरीज 'सच कहूं तो...' में अकेलेपन से लेकर काम न मिलने तक के स्ट्रगल के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने अपनी इस सीरीज में बताया कि अकेलापन दूर करने के लिए किसी का साथ होना जरूरी नहीं बल्कि ऐसे बहुत से तरीके हैं, जैसे खुद के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेन करना ,किताब पढ़ना, कुकिंग करना आदि के जरिए भी हम अपने अकेलेपन को दूर कर सकते हैं। एक्ट्रेस नीना गुप्ता आगे बताती हैं कि लोग अपने अकेलापन को  महसूस करने के साथ साथ खुद को बेचारा साबित करने लगते हैं। इसलिए खुद के लिए दया भाव दिखाना बंद करना चाहिए क्योंकि अगर कोई नहीं तो किया हुआ कम से कम हम खुद के लिए तो हैं।

नीना गुप्ता कहती हैं कि महिलाओं को त्याग की मूर्ति बनने पर समस्या है। वो कहती हैं कि, महिलाएं बच्चे पैदा करने , घर समालने और पति की ख़ुशी में खुश रहना ही पसंद करती है, लेकिन ऐसा नहीं है, लेकिन महिलाएं इन चीजों में उलझी रहेंगी तो अपने लिए जीना कब सिखेंगी। वो कहती हैं कि उन विषयों पर बात करना चाहती हैं जो महिलाओं के हित में हैं। लेकिन कोई भी इन टॉपिक्स पर बात नहीं करना चाहता। इसके अलावा नीना गुप्ता की फिटनेस, बेबाकी और हर उन चीजों के बारे में महिलाओं को जानना चाहिए, जिसे वो रोजाना की जिंदगी में नजरअंदाज करती हैं।

नीना गुप्ता ने अपनी फ़ैल मर्रिज के बारे में भी कुछ  बताई

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे भी किए हैं। नीना गुप्ता ने अपनी पहली शादी के बारे में भी बताया है। नीना गुप्ता ने बताया कि उनकी पहली शादी एक IIT स्टूडेंड स हुई थी जो मुश्किल से एक साल ही चल पाई थी और उनकी उम्र काफी कम भी थी। उनका नाम अम्लान कुसुम घोष था और वो उस समय IIT में पढ़ाई कर रहे थे। जबकि वह संस्कृत में मास्टर्स कर रही थीं। आपको बता दें, नीना ने अपनी ऑटोबायॉग्रफी में इस बारे में भी लिखा, अमलान और मैं छिपकर कैंपस, हॉस्टल और मेरे घर के पास भी मिला करते थे। उनके पैरंट्स दूसरे शहर में रहते थे लेकिन उनके ग्रैंडफादर मेरी ही गली में रहा करते थे। इस वजह से त्योहार और छुट्टियों में उनके पास आ जाते थे।

नीना ने बताया कि, हमारी मेर्रिज लाइफ के  बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ। खासकर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे घर चलेगा और  हमारी पढ़ाई और करियर को लेकर कभी झगड़े भी नहीं हुए। हम दोनों यंग थे जब ये शादी हुई। आज तक मुझे उसे लेकर कोई भी हीन भावना नहीं हैं। नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में यह बात बताई कि, जब वो प्रेग्नेंट थीं तब उनके दोस्त और फिल्म डायरेक्टर सतीश कौशिक ने उन्हे शादी के लिए प्रपोज किया था। सतीश कौशिक ने नीना से कहा था कि, अगर उनका बच्चा डार्क स्किन का होता है तो वह कह सकती हैं कि यह उनका बच्चा है और दोनों शादी कर लेंगे।

Comments