फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने अपनी आवाज़ से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। अपनी खूबसूरत आवाज़ से लाखों करोड़ों दिलों पर राज करने वाले जुबिन नौटियाल अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं। जुबिन नौटियाल ने ऐसे कई गाने गाए हैं जिन्हे सुनकर दिल झूम उठता है और दिल को बेहद सुकून मिलता है। जुबिन ने हमनवा मेरे, मेहरबानी, कुछ तो बता जिंदगी, काबिल हूं, हम्मा हम्मा, बावरा मन जैसे बेहतरीन गानों से लोगों के दिलों को छुआ है।
क्या आपको पता है जुबिन नौटियाल ने एक समय पर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आयडल में भी ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। जुबिन ने इस रिजेक्शन के बाद से ही इतनी मेहनत कर डाली कि आज वो इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन, शानदार और सफल सिंगर्स में शुमार हैं। ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद जुबिन इतने निखार कर सबके सामने आएंगे शायद ही किसी ने सोचा होगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान जुबिन बताया, कि "अभी मैंने एक हॉलीवुड फिल्म 'इनीशिएशन' के लिए इंग्लिश गाना 'ब्रेक द रूल्स' भी गाया है।
जुबिन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर शुरुआत साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सोनाली केबल’ के सॉन्ग ‘एक मुलाक़ात’ से की। ये सांग लोगों बेहद पसंद आया। इसके बाद हर सॉन्ग की तरह जुबिन की एल्बम सॉन्ग "हमनवा मेरे" को भी लोगों में बहुत प्यार दिया।


Comments
Post a Comment