लॉफ्टर एक मैजिकल मेडिकल थेरेपी है। जो हमारी रोज़मर्रा की ज़िदगी में बेहद ज़रूरी है। अब आपको मेंटली फिट और हेल्थी रहने के लिए आपको दवाइयों का सहारा तो लेना पड़ेगा। इसके लिए कपिल शर्मा शो से बेहतर कोई दवाई हो तो आप बताइए। जी हाँ, कपिल शर्मा शो फिर आपके टेलीविजन पर वापसी कर रहा है। यह बात तब सामने आई जब कॉमेडी क्विन भारती सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'द कपिल शर्मा शो' के को-स्टार कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के साथ एक वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो क्लिप में कृष्णा और कीकू ने बताया कि कपिल शर्मा कॉमेडी शो टीवी पर वापसी करने जा रहा है। भारती के अलावा कृष्णा अभिषेक ने भी अपने सोशल पोस्ट से इस कॉमेडी शो के वापसी का हिंट दिया है।
ऐसे किया एलान
क्लिप में कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा को कहते हुए सुना गया कि हम द कपिल शर्मा शो जल्द वापस लाने वाले हैं। वीडियो में भारती सिंह पहले कृष्णा अभिषेक को फ्रेम मे लेती हैं तो कृष्णा कहते हैं, 'हां हम वापस आ रहे हैं।' इसके बाद वह किकू शारदा को फ्रेम में लेकर आती हैं तो किकू शारदा भी कहते है, 'जी हां, हम वापस आ रहे हैं।' साथ ही कृष्णा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस शो की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत जल्द वापस आऊंगा। हमारी पहली क्रिएटिव मीटिंग काफी उत्साहजनक रही।' उन्होंने भारती सिंह और कीकू शारदा के साथ एक फोटो भी शेयर की। इस कॉमेडी की दुनिया में 'द कपिल शर्मा शो' ने दर्शकों से काफी प्यार बटोरा है। इसके साथ ही इस शो ने हर एक उम्र के लोगों का मनोरंजन भी किया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद इस शो का प्रोजेक्ट बंद हो गया था। हालांकि शो के जल्द ही ऑन एयर होने की ख़बरें लगातार सामने आ रही थीं। इस बार 'द कपिल शर्मा शो' अपने पुराने और नए कलाकारों के साथ वापसी की तैयारी में जुटा है।
उड़ती हुई ख़बरों का कहना है कि, यह शो टीवी पर 21 जुलाई से शुरू होगा साथ ही शो नए फॉर्मेट और नई टीम के साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें, इस नए सीजन में ज़्यादा कलाकारों और लेखकों को मौका दिया जाएगा। कपिल के साथ-साथ बाकी के स्टार्स भारती सिंह, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और कृष्णा अभिषेक भी पहले की तरह इस शो में बनेंगे रहेंगे। शो को सलमान खान टेलीविजन (SKTV) और बनिजय एशिया साथ में प्रोड्यूस कर रहे हैं।
एक नया सेट होगा, नए लोग भी जुड़ेंगे
कपिल ने मार्च में इस बात का ऐलान किया था कि वो शो के नए सीजन में कुछ नए लोगों को अपनी क्रिएटिव टीम में शामिल करेंगे। इस शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि, शो मई में वापसी कर रहा है। हालांकि, हमने अभी इसकी तारीख तय नहीं की है। शो में काफी कुछ नया होगा। कृष्णा ने ये भी इशारा किया था कि शो का सेट बदला जाएगा। हमारे पास एक नया सेट होगा। कुछ नए लोग भी शो से जुड़ेंगे और इसे लेकर खुशखबरी मैं जल्द ही आपको दूंगा।
साथ ही ‘द कपिल शर्मा शो’के बंद होने पीछे दो कारण बताए जाते हैं। पहला ये कि, महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केस और लॉकडाउन की वजह से इस शो को कुछ महीनों के लिए ऑफ एयर कर दिया गया था। दूसरा ये की, कपिल शर्मा का दूसरी बार पिता बने इसलिए शो को ऑफ-एयर किया गया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कपिल इस समय अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और हाल ही में कपिल उनकी वाइफ गिन्नी ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत भी किया है।
For More Entertainment: https://youtu.be/JXL7pSft3Gw



Comments
Post a Comment