Birthday Special: देश की पहली सक्सेसफुल सुपर मोडल मैं उज्जवला राउत, जानिए इनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
बाला सी खूबसूरत और बेहद हाॅट मोडल उज्जवला राउत आज अपना 43वा जन्मदिन माना रही हैं। आपको बता दें, उज्ज्वला का जन्म 11 जून 1978 को मुंबई में ही हुआ था। उज्जवला अपने बोल्डनेस और खूबसूरती के लिए भली-भाती जानी जाती हैं। उज्जवला राउत भारत की पहली महिला सुपरमॉडल्स में से एक हैं जिन्होंने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा नाम कमाया है। इस दौरान उन्होंने न्यूयार्क और फ्रांस के फैशन वर्ल्ड में खूब नाम कमाया है। मुंबई के दहीसर इलाके के Middle Class Family में जन्मीं उज्ज्वला अपनी Personal Life को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।
यह हैं उज्ज्वला के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें
बात करें उज्ज्वला राउत की Personal Life की तो उनकी शादी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी से हुई थी और उनसे उनकी एक बेटी भी है। हालांकि उज्ज्वला अपने पति से काफी समय पहले ही तलाक ले चुकी हैं। इसके बावजूद वह कई बार लाइमलाइट में आ चुकी हैं। एसा भी एक समय था जब उज्जवला और मलाइका एक साथ एक ही शो में नजर आई थीं। जी हां, लेकीन दोनों की वहां अनबन हो गई थी और इस अनबन का कारण अरबाज थे। हालांकि उस समय अरबाज और मलाइका एक दूसरे से अलग हो चुके थे इसके बावजूद मलाइका को एक बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। आइए जानते हैं इस खास मौके पर उज्ज्वला के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें...
टॉप 15 में शामिल
बाता दें, उज्ज्वला ने महज 17 साल की उम्र में Femina Look Of The Year का खिताब अपने नाम किया था। इसके साथ ही उज्ज्वला को साल 1996 में फ्रांस में आयोजित Italy Modal look Contest में टॉप 15 में शामिल किया गया था। उज्ज्वला को भी बचपन से ही मॉडलिंग की चाहत थी इसलिए उन्होंने कॉलेज के समय से ही ऑडिशन देना भी शुरू कर दिया था और उनका सिलेक्शन भी हो गया था।
Kingfisher Calendar Hunt की होस्ट भी रह चुकी हैं।
बस इसी के साथ उज्ज्वला पूरे Asia की उन चुनिंदा मॉडल्स में एक हैं जिन्हें पेरिस और न्यूयार्क के फैशन वर्ल्ड में भी जाना जाता है और इसी के साथ उज्ज्वला राउत भारत की सबसे सफल सुपरमॉडल भी हैं। साल 2012 में उज्ज्वला मॉडल मिलिंद सोमन के साथ Kingfisher Calendar Hunt भी होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा उज्ज्वला Elle, Time and L'Officiel जैसी कई मैग्जीन की कवर गर्ल भी रह चुकी हैं। साह ही उज्ज्वला ने कई मशहूर ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की है। साथ ही उज्ज्वला पहली ऐसी भारतीय महिला है जिन्होंने फेमस लॉन्जरी और इंटिमेट वियर ब्रांड्स विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक भी किया है। वहीं Personal Life की बात करें तो एक समय उज्ज्वला मलाइका के साथ अपनी कैट फाइट को लेकर चर्चा में आ गई थीं।
Super model of the Year में एक साथ आईं थी नज़र
दरअसल, उज्ज्वला और मलाइका अरोड़ा एक ही शो supermodel of the year में एक साथ नजर आई थीं। शो में मलाइका के अलावा सुपर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन और डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी बतौर जज मौजूद थे। वहीं उज्ज्वला बतौर मेंटर शो में नजर आई थीं। दोनों की कैट फाइट का कारण अरबाज खान रहे थे। बता दें, अरबाज और उज्ज्वला की इंस्टाग्राम फ्लर्टिंग की वजह से मलाइका चिढ़ गई थीं जिसकी वजह से दोनों में अनबन हो गई थी। वहीं मलाइका का कहना था कि उज्ज्वला क्रू मेंबर्स को अपने और अरबाज के बीच हुई बातचीत बताती रहती थीं जो की उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था।
Written By:- Sufia parveen


Comments
Post a Comment