बॉलीवुड के दिग्गज महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर किसी न किसी चीज़ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सेट पर टाइम से जाना, फिक्स रूटीन फॉलो करना और डिसिप्लिन फॉलो करना उनकी आदत है। जिससे साफ़ पता चलता है कि बिग बी अपने काम को लेकर काफी गंभीर हैं। कोविड की दूसरी लहर में शूटिंग बंद होने के बाद अब बिग बी फिर से अपने काम पर वापस लौटे हैं। जी हाँ, बिग बी ने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।
आज सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने शूट पर वापस जाने की जानकारी दी है। फोटो के साथ बिग बी ने कैप्शन लिखा, "सुबह के सात बजे। काम पर जाने के लिए ड्राइविंग करते हुए। लॉकडाउन 2.0 के बाद शूटिंग का पहला दिन। पैंगोलिन मास्क... और अभिव्यक्ति: हर दिन किसी ना किसी तरह से बेहतर और बेहतर होती जाएगी।"
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने बालाजी टेलीफिल्म्स की फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसके चलते बिग बी ने इमेज पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा और अपने फैंस को शूटिंग पर जाने की जानकारी दी। अब देखना ये होगा की इस फिल्म के ज़रिए बिग बी बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाते हैं।

Comments
Post a Comment