बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक 'कंट्रोवर्सी क्वीन' यानि कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों बटोरती नज़र आती है। कभी समाजिक-राजनीतिक, तो कभी फिल्मी मुद्दे पर कंगना अक्सर विचार साझा करती हैं। जिसे लेकर वो सुर्खियों में आ जाती हैं। अब कंगना फिर से बाम्बे हाई कोर्ट पहुंची हैं। जिसे लेकर वो फिर से सुर्खियों में हैं।
दरअसल, ये मामला कंगना के पासपोर्ट रीन्यूअल का है, जो की रीन्यूअल नहीं हो रहा है। जिसके चलते कंगना कोर्ट पहुंची और बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की। जिसके बाद एक्ट्रेस के ऊपर एफआईआर दर्ज होने के कारण पासपोर्ट ऑफिस-कोर्ट से निर्देश मांग रहा है। कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट से गुहार लगाई है कि, उनका पासपोर्ट जल्द से जल्द रीन्यू किया जाए। कंगना का पासपोर्ट 15 सितंबर 2021 में एक्सपायर हो रहा है और कंगना को एक शूटिंग के लिए जल्द ही विदेश जाना है।
जैसा की आपको पता है कि, कंगना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर विवादित ट्वीट करती रहती हैं। उनके ट्वीट पर कई बार हंगामा भी मचा है और साथ ही लोगों ने उनके ट्वीट पर काफी तरह-तरह के रीट्वीट भी किए हैं। हालांकि, उन्होंने ऐसे ट्वीट करना अभी भी बंद नहीं किया था, जिसके चलते उनका ट्वीटर अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया। उनके ऊपर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ट्वीट करने और लोगों के बीच घृणा फैलाने के चलते राजद्रोह का मुद्दा चल रहा है। नफरत फैलाने की वजह से उन पर देशद्रोह का केस दर्ज कर दिया गया था। अब एक फिल्म की शूटिंग के लिए कंगान को बुडापेस्ट जाना है, लेकिन पासपोर्ट ऑफिस ने इसी एफआईआर के कारण उनका पासपोर्ट रीन्यू करने में आपत्ति जाहिर की है। इसके चलते कंगना ने एक बार फिर कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया और तुरंत ही पासपोर्ट रीन्यूअल निर्देश देने की अपील की।
उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने 13 जून को कोर्ट में बताया है की, कंगना के खिलाफ एफआईआर की वजह से पासपोर्ट अधिकारी कोर्ट के ऑडर के बिना पासपोर्ट रीन्यू नहीं कर रहे है और उन्हें फिल्म " धाकड़ " की शूटिंग के लिए विदेश जाना है। वह पासपोर्ट रीन्यू न होने के कारण नहीं जा पा रही है। जिसके कारण प्रोडक्शन हाउस का काफी नुकसान हो रहा है। बता दें कि कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ 17 अक्तूबर को बांद्रा पुलिस ने मुन्नावराली सैय्यद की शिकायत पर आईपीसी की धारा 153ए( विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) 295ए( धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) 124ए(देशद्रोह) और 34(साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है।जिसके बाद कंगना ने पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने और मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द करने की मांग की थी। इस मामले में कोर्ट जाने से पहले कंगना ने एक वीडियो पोस्ट करके बोला था कि उन पर बेवजह के बहुत से केस दर्ज किए गए हैं। कंगना ने इस वीडियो में ये भी बताया कि, उन्होंने जबसे देश हित की बात की है, उसी समय से मुझ पर अत्याचार किए जा रहे हैं और शोषण किया जा रहा है। जोकि सारा देश देख रहा है और गैरकानूनी तरीके से मेरे घर में तोड़फोड़ की गई। किसानों के हित में बात करने पर भी मुझपर आये दिन नए केस दर्ज किए जा रहे है और यहाँ तक की मुझपर हंसने के लिए भी केस दर्ज किया गया। मेरी बहन रंगीली ने कोरोना काल में डॉक्टरों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज़ उठाई तो उन पर भी केस कर दिया गया और उस केस में भी मेरा नाम डाला गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत फिल्म 'थलाइवी' में जल्द ही नज़र आने वाली हैं। ये फिल्म थिएटर में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन कोरोना काल की वजह से कुछ समय के लिए इसकी रिलीज़ पर रोक लगा दी गई है। थलाइवी के अलावा कंगना फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में भी नज़र आने वाली हैं।

Comments
Post a Comment