एक्ट्रेस श्रुति हसन लॉकडाउन के समय से बॉयफ्रेंड शांतनु हाजिरी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। शांतनु एक आर्टिस्ट है जिन पर श्रुति जान छिड़कती हैं हाल ही में श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें बैकग्राउंड में शांतनु की पेंटिंग्स दिखाई दे रही है। श्रुति ने पोस्ट करने के साथ शांतनु की पेंटिंग्स की तारीफ की और अपने घर को जन्नत बताया है।
शेयर की गई फोटो में श्रुति मेहरून कलर की ड्रेस में ओपन हेयर करके पेंटिंग के आगे बैठी नज़र आ रही हैं। कमरे में चारों तरफ शांतनु की कला दिखाई दे रही है। श्रुति ने फोटो के कैप्शन में लिखा 'चारदीवारी के अंदर हम जो जन्नत बनाते हैं, हिसाब रखने वाली इस दुनिया में अपने सपनों को थामते हैं, रंगों में बरसते, तार से लिपटे, जानवर के पैरों के निशान वाले प्रिंट, यह छोटी-छोटी चीजें, एक घर को घर बनाता है.. अपना जन्नत खुद बनाएं, हमेशा मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी'।
उन्होंने बिल्ली की फोटो भी की शेयर
श्रुति ने अपनी फोटो और शांतनु की फोटो के अलावा शांतनु की बिल्ली की भी तस्वीर शेयर की है और शांतनु अपनी बिल्ली को उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
लॉकडाउन से बॉयफ्रेंड के साथ श्रुति
बता दें कि श्रुति और शांतनु मुंबई में जनता कर्फ्यू के वक्त से ही एक दूसरे के साथ रह रहे हैं शांतनु के लिए श्रुति का प्यार पोस्ट देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है एक्ट्रेस ने कई बार अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बॉयफ्रेंड शांतनु के साथ खुशनुमा पलों को फैंस के साथ बांटा है।
कौन सी है श्रुति की अपकमिंग फिल्म
श्रुति हसन को आखरी बार वकील साहब में देखा गया था उनकी अपकमिंग फिल्म तमिल मूवी लाबाम है। श्रुति ने रमैया वस्तावैया, गब्बर इस बैक, दिल तो बच्चा है जी, लक, वेलकम बैक, तेवर,जैसी फिल्मों में काम किया है।

Comments
Post a Comment