कंट्रोवर्सी क्वीन हॉर्स राइडिंग करती आई नज़र, वीडियो हुआ वायरल


बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाली कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपना हर पल तस्वीरों-वीडियो के ज़रिए अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कॉन्ट्रोवर्सी में बानी रहने वाली कंगन का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्वीन बारिश में हॉर्स राइडिंग करती नज़र आ रही हैं। उनका यह वीडियो सभी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, साथ ही उनके फैंस भी इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की पैंट के साथ ऑरेंज पोलो टी-शर्ट पहने व्हाइट कलर के घोड़े की सवारी कर रही हैं। अपनी वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "सुहाना मौसम और आप"।

https://www.instagram.com/p/CQDBaJCh5s3/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि कंगना जल्द ही फिल्म थलाइवी के साथ मैदान में उतरने वाली हैं। कंट्रोवर्सी क्वीन की अपकमिंग फिल्म थलाइवी का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। वहीं लोग इस फिल्म की अपडेट का भी इंतज़ार काफी बेसब्री से कर रहे है। अब देखना होगा कि कंगना की अपकमिंग कब रिलीज़ होती है और लोगों को कितनी पसंद आती है।

Comments