नीति मोहन और निहार पांडेय इसी महीने पेरेंट्स बने है। इनके घर 2 जून को एक बेबी बॉय का जन्म हुआ। नीति और निहार ने अभी तक बेटे की कोई तस्वीर शेयर नहीं की थी, दरअसल दोनों चाह रहे थे की कुछ दिनों तक बेबी को लाइमलाइट से दूर रखें। लेकिन अब उन्होंने अपने बेटे की तवसीर शेयर कर दी है और न्यू बोर्न बेबी को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। नीति और निहार ने अपने बेटे का नाम आर्यवीर रखा है।
तस्वीर में निहार और नीति के बेटे आर्यवीर का हाथ थामे नज़र आ रहे है। नीति ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा " इस नन्ही जान का हाथ पकड़ना ज़िन्दगी का सबसे सुखदायी पल है। नीति ने यह भी बताया कि " निहार और मैं बहुत खुशनसीब है जो आर्यवीर जैसे प्यारे बच्चे ने हमे माता-पिता के रूप में चुना। आर्यवीर के जन्म के लिए हम दो भगवान का शुक्रिया अदा करते है ,आर्य ने हमारे जीवन की खुशियां बढ़ा दी है।"साथ ही नीति ने और भी बहुत सी तस्वीरे शेयर की जिसमें आर्यवीर अपने पापा निहार के सतह नज़र आ रहे हैं, इस पिक्चर पर अनुष्का शर्मा ने भी कमैंट करते हुए लिखा- आप दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं, बधाई हो। वहीं नीति की बहन न लिखा " तुम दोनों आर्य के सबसे अच्छे पापा-मम्मी है और मुझे इसके बढ़े होने का इंतज़ार है कि मैं कब आर्यवीर को अपने लाड प्यार से बिगाड़ू साथ ही यह भी लिखा की हम दोनों आगे चलकर बहुत मस्ती करेंगे।
अब इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है। आर्यवीर की झलक पाने का नीति के फ़ैज़ काफी दिनों से इंतज़ार कर रहे थे और अब फैंस आर्यवीर की तस्वीर पर बधाई और आर्य को ब्लेसिंग्स दे रहे हैं।
For More Entertainment: https://youtu.be/UqY7qP4_9ow


Comments
Post a Comment