बॉलीवुड के कई सितारों ने देखा भूत !

 

बॉलीवुड 
बॉलीवुड सितारो ने कई बार पर्दे पर हॉरर फिल्मों का हिस्सा बनके लोगो को डराया हैं, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें भी बहुत सी अजीबो-गरीब चीजों का सामना करना पड़ा है। बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे भी हैं  जिन्होंने कभी ना कभी भूतों का सामना किया है और उन्होंने खुलकर लोगो से अपनी डरावनी घटनाओ को शेयर भी किया हैं। इन सितारों को बहुत बार ऐसी कई घटनाओं का सामना करना पड़ा है जिसका ज़िक्र करते हुए भी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही घटना एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला अका आलिया इब्राहिम के साथ भी हुई थी जब वो न्यूयॉर्क में थीं।


अलाया एफ ने देखा भूत...

अपने एक इंटरव्यू के दौरान अलाया एफ ने बताया कि जब वो न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहीं थीं तो उन्होंने वहा एक भूत को महसूस किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कई  डरावनी चीजो को भी महसूस किया था। जो सिर्फ अलाया एफ को ही  दिखती थीं। उन्होंने बताया कि, "जब मैं पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क में रहती थी तो वह मेरे अपॉर्टमेंट में मैंने कुछ नेगिटिव चीज़े महसूस की जैसे आधी रात को किसी के तेज तेज चलने की आवाजें सुनाई देती थी और इतना ही नहीं  कभी कभी शॉवर भी अपने आप चालू हो जाता था। बहुत सारी ऐसी अजीबो गरीब खौफनाक चीज़े और डरावनी हरकतें मेरे साथ हुआ करती थीं '।

अलाया एफ
अपने एक अनुभव के बारे बताते  हुए अलाया एफ ने कहा कि एक बार उनके साथ कुछ ऐसी घटना घाटी जिससे वो बहुत ज्यादा डर गईं थीं। उन्होंने  कहा कि, 'एक दिन मुझे ऐसा लगा कि कोई बिजली की रफ़्तार से मेरे पीछे से निकल कर गया है। उसी समय मेरी एक सहेली मेरे साथ में थी। तभी मैंने उससे पूछा कि-तुमने देखा क्या? तो उसने जवाब दिय- मैंने तो कुछ नहीं देखा। उसने कुछ भी नहीं देखा था लेकिन मुझे फील हुआ था कि कोई मुझे छूकर  मेरे पीछे से भागता हुए निकला है। इसके बाद मुझे लगने लगा कि यहां कुछ तो अजीब है, इन घटनाओं को बार बार महसूस कर के मैं सच में बहुत ज्यादा डर गई थी। मैं अपने उस घर में कभी वापस लौट कर नहीं जाना चाहती थी'।


अलाया एफ ने फिल्म "जवानी जानेमन" में डेब्यू किया था। वे इस फिल्म में सैफ अली खान और तब्बू की बेटी के रोल निभाते हुए नज़र आईं थीं।  इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का रोल  निभाया था  जो अपने पिता को ढूंढ़ने के लिए लंदन आती है। तभी उसे पता चलता है कि वो अपने बॉयफ्रेंड के बच्चे के मां बनने वाली है। इस फिल्म में अलाया के अभिनय को लोगो ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में उनकी बेस्ट एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया है। 

बॉलीवुड

ध्यान देने वाली बात यह कि, अलाया एफ से पहले भी कई ऐसे सितारे हैं जो इससे जुड़ाअपना अपना अनुभव बता चुके हैं। जहां उनका भूतों से सामना हुआ था। बॉलीवुड के पॉवरहाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह ने भी कुछ ऐसे ही घटनाओं का सामना किया है। उन्होंने अपनी डरावनी घटनाओं के बारे में बात करते हुए कहा था कि फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के समय उन्होंने पेशवा बाजीराव का भूत देखा था। सेट पर वो उस खौफनाक चीज़ को देखकर डर गए थे। जिसके बाद उन्हें फिल्म की  शूटिंग करने में भी डर लग रहा था। लेकिन किसी तरह रणवीर ने अपने डर का सामना किया और फिल्म  बाजीराव मस्तानी की शूटिंग को पूरा किया। ये फिल्म पर्दे की सुपरहिट फिम्ल रही।

For More Entertainment: https://youtu.be/UqY7qP4_9ow



Comments