बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं लीजा हेडन, जानिए कैसे की थी करियर की शुरुआत?

 

Lisa Haydon

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन इन दिनों अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस दौरान लीजा सोशल मीडिया पर भी काफी ज़्यादा एक्टिव नज़र आ रही हैं। आए दिन लीजा नए पोस्ट और फोटोज शेयर करती रहती हैं। आज लीजा अपना 35वा जन्मदिन मना रही हैं। लीजा हेडन का जन्म 17 जून, 1986 को चेन्नई में हुआ था। आपको बता दें, लीजा मॉडल और एक्टर होने के साथ-साथ एक फैशन डिजाइनर भी हैं। उनका पूरा नाम एलिजाबेथ मेरी हेडन है। ख़ास बात यह है कि, लीजा के पिता मलयाली हैं और मां ऑस्ट्रेलियन हैं। भारत में आकर मॉडलिंग शुरू करने से पहले लीजा अफगानिस्तान और अमेरिका में भी रह चुकी हैं।


हॉट और पशनेट लीजा दो बेटों की मां हैं और जल्द ही तीसरी बार मां बनने वाली हैं। लीजा ने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि वह तीसरे बच्चे के रूप में इस बार एक बेटी चाहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान लीजा ने बताया था कि इसी महीने जून में वे अपने तीसरे बच्चे को जन्म देंगी। लीजा आए दिन अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक यूजर ने पूछ भी लिया था कि क्या उन्हें प्रेग्नेंट होना पसंद है जिसपर उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया था। तो आइए लीजा के जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर उनके जीवन के बारे में कुछ दिलचस्प बाते जानते हैं।

ये था इंडिया में पहला advertisement प्रोजेक्ट
'आयशा', 'रास्कल', 'क्वीन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं लीजा हेडन एक्टिंग से पहले advertisement की दुनिया में एक जाना पहचाना चेहरा थीं। जिसके दौरान भारत में उनका पहला advertisement हुंडई i20 कार के लिए था। जबकि ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने स्ट्रेच मार्क क्रीम का पहला ऐड किया था। इसके अलावा लीजा बचपन से ही योग की शौकीन रही हैं। उन्होंने Psychology की पढ़ाई की इसके बाद साइड जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर दी थी।

Lisa Haydon
अब बात करते हैं लीजा के करियर की, अनिल कपूर ने एक कॉफी शॉप में लीजा को देखा और तुरंत उन्हें फिल्म 'आयशा' के लिए साइन कर लिया। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले लीजा एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने न्यूयॉर्क भी गई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी नजर आई थीं। आपको बता दें, लीजा हेडन साल 2011 में विजय माल्या के किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी फोटोशूट करवा चुकी हैं।


17 साल की उम्र से ही शुरू कर दी थी मॉडलिंग  
गौरतलब है कि, लीजा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र से ही कर दी थी। साथ ही कई फेमस मैग्जीन की कवर गर्ल बनी। इसके अलावा लिज़ा एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। लीजा बॉलीवुड में 'आयशा', 'रास्कल', 'क्वीन', 'द शौकीन्स', 'संता बंता प्राइवेट लिमिटेड', 'हाउसफुल-3', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम कर चुकी हैं।

Lisa Haydon
बात करें लीजा की लव लाइफ कि तो, उन्होंने 29 अक्टूबर 2016 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी कर की थी। दोनों थाईलैंड के फुकेट में स्थित अमनपुरी बीच रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे। ख़बरों की माने तो, लीजा के पति पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश एंटरप्रेन्योर गुल्लू ललवानी के बेटे हैं। इस लव बर्ड ने दो साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला लिया।

For More Entertainment: https://youtu.be/EuYYzPvqF7Y


Comments