'वो बिना सोए दर्द भरी खूबसूरत रातें' नेहा संग भाई टोनी कक्कड़ ने शेयर किए थ्रोबैक तस्वीर


मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को कौन नहीं जानता वह इंडस्ट्री में टॉप सिंगर्स के लिस्ट में शामिल है उन्होंने काफी मेहनत करने के बाद यह मुकाम हासिल किया है बता दें कि नेहा कक्कड़ 4 साल की उम्र से ही वह अपने भाई टोनी कक्कड़ और माता-पिता के संग जगराते में गीत गाया करती थी अब नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए पुराने दिन याद किए हैं

 टोनी कक्कड़ ने बहन नेहा के संग शेयर की अनदेखी तस्वीर

टोनी यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें नेहा कक्कड़ भी दिखाई दे रही है उनकी यह फोटो बचपन के किसी जगराते की है। फोटो में दोनों भाई बहन काफी छोटे हैं जिससे पता चलता है की यह काफी पुरानी तस्वीर है दोनों के हाथ में माइक भी है दोनों बच्चों के बॉय कट हेयर और पेंट सूट काफी काफी क्यूट दिखाई दे रहा है।

फोटो को शेयर करते हुए टोनी कक्कड़ ने लिखा  वह ' बिना सोई दर्द भरी खूबसूरत रातें' यह तस्वीर ना सिर्फ उनके फैंस द्वारा बल्कि कई सेलेब्स द्वारा भी काफी प्यार बटोर रही है पिक्चर पर नेहा ने भी कमेंट कर हर्ट और स्ट्रांग हैंड का इमोजी बनाया है एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा 'तुम दोनों बचपन से ही स्टार हो' वही दूसरे फैन ने लिखा 'तुम्हारी मेहनत आज रंग लाई है' इस तस्वीर को पोस्ट किए हुए कुछ ही देर हुई है और इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि नेहा कक्कड़ बहुत ही मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती थी और आज वह खुद के दम पर इस मुकाम पर पहुंची है और बॉलीवुड के टॉप सिंगर मैं से एक है इसीलिए लोग भी नेहा कक्कड़ और उनके भाई बहन को काफी पसंद करते हैं।


Comments