सोनू सूद से मिलने पहुंचा हैदराबाद

 


सोनू सूद से मिलने पहुंचा हैदराबाद से मुंबई उनका एक जबरा फैन

जैसे की आप जानते ही होंगे की सोनू  सूद मसीहा बनकर सुर्खियों में छाए रहते है । सोनू सूद कभी मदद करते लोगो की चर्चा में आ जाते है तो कभी अपने व्यवहार को लेकर हमेशा आगे रहते है। जैसे की आप जानते ही होंगे सोनू सूद पिछले साल से कोरोना के दशक में काफी चर्चाओं में आ रहे है ।सोनू सूद ने आगे बढ़कर बहुत लोगो की मदद की। सोनू सूद ने परेशान मजदूरों और जरूरतमंदों की उनको उनके घर तक पहुंचने में अपने घर से बाहर सड़क पर आकर मदद की। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर में भी सोनू सूद बढ़ चढ़कर लोगो की मदद कर रहे है। सोनू सूद को लोग भगवान के रूप में देखते है और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी स्टार्स भी उनकी तारीफ करते हैं। दरअसल सोनू सूद है ही तारीफ करने के लायक। सोनू सूद की जितनी तारीफ की जाए उतनी‌ कम है। किसी को ऑक्सीजन की कमी हो या किसी को घर पहुंचा ना हो या फिर कहीं किसी को ले जाना हो सोनू सूद इसमें भी मदद करने से पीछे नहीं हटे।

हाल ही में सोनू सूद ने शेयर की अपने जबरा फैन की तस्वीर

हाल ही में सोनू सूद ने अपने एक जबरा फैन की फोटो को शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए सोनू सूद ने कहा है की वेंकटेश एक लड़का उनसे मिलने के लिए नंगे पैर हैदराबाद से मुंबई आया, हालाकि उसके आने के लिए ट्रांसपोर्टेशन का इंतजाम कर दिया गया था। यह वास्तव में एक प्रेणा है। सोनू सूद ने यह भी कहा है की में इस बात के लिए किसी को भी प्रेरित नहीं करूंगा की वो ऐसा कदम उठाए। आप सभी को मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार। इससे पहले सोनू सूद ने बताया कि वह देशभर में 15 से 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाएंगे। इनकी शुरुआत वो कुरनूल और नेल्लौर, आंध्र प्रदेश, मैंगलोर कर्नाटक से करेंगे। सोनू सूद के हिसाब से तमिलनाडु, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कई अन्य राज्यों में संयंत्र स्थापित किए जाने है।

इसके अलावा सोनू सूद फाऊंडेशन के नाम से उनकी संस्था लोगो की मदद कर रही है। सोनू सूद ने कई ऑक्सीजन सिलेंडर ,आईसीयू बेड्स और अन्य हेल्प के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी की हुए है। दिल्ली से ज्यादा मदद मांगने वालो की संख्या की वजह सोनू सूद ने वहा भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए। इसके अलावा सोनू सूद टेलीग्राम के जरिए भी लोगो से जुड़े हुए है।

सोनू सूद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ तो जुड़े हुए रहते ही है। साथ ही वह अपनी तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है। कुछ दिनों पहले सोनू सूद ने अपनी मॉडलिंग की तस्वीरे सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए सोनू सूद ने कहा था कि यह तस्वीरे उनके मुंबई मॉडलिंग ब्रेक की थी। सोनू सूद की इस तस्वीर की बात करे तो उन्होंने जींस के साथ लॉन्ग कोट पहना हुआ था जिसमे सोनू सूद बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। सोनू सूद की इन तस्वीरों को उनके फैंस ने बेहद पसंद किया था।

Read Also:- मनोज तिवारी की पहली पत्नी

Written By:- Deepshikha

Comments