बुलंद सितारों ने अपना नाम बदल कर

 

Bollywood Star

ऐसा कहा जाता है कि नाम और काम दोनों ही इंसान की पहचान का हिस्सा होते है। अपने डेडिकेशन से सबको अपना दीवाना बनाने वाले अमिताभ बच्चन, श्री देवी, सुनी देओल, बॉबी देओल, कियारा आडवाणी, सनी लियॉन, जैसे मशहूर एक्टर्स लोगों के दिलों पर राज करते हैं लेकिन अगर आपको पता चले इन एक्टर्स ने अपने नाम में बदलाव किया है और जिस नाम से आप और पूरी दुनिया इन्हे पहचानती है असल में वो इनका नाम है ही नहीं या इन्होने अपने लम्बे नामो को छोटा किया है तो आपका क्या रिएक्शन होगा..

जी हाँ फ़िल्मी इंडस्ट्री के कई बुलंद सितारों ने अपना नाम बदल कर पूरी दुनिया में नाम और शोहरत कमाई है। इस सितारों के नाम या तो काफी लम्बे हैं या कुछ और ही हैं, जैसे-


1. 1970, 1980 और 1990 के दशक में अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बनाने वाले दिलीप कुमार का असल नाम 'युसूफ खान' है। 

2. बॉलीवुड के बिग बी (अमिताभ बच्चन) का असल नाम 'अमिताभ हरिवंश बच्चन' है। 

3. खिलाडी अक्षय कुमार का असल नाम 'राजीव हरी ओम भाटिया' है। 

4. ग़दर जैसी बेहतरीन फिल्म से सबके दिलों पर राज करने वाले सनी देओल का असल नाम 'अजय सिंह देओल' है। 

5. बॉबी देओल का नाम 'विजय सिंह देओल' है। 

6. ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के लीड एक्ट्रेस कियारा अडवानी का असली नाम 'आलिया भट' है। 

7. सनी लियॉन का असली नाम 'करनजीत कौर' है। 

8. अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहने वाली शिल्पा शेट्टी का नाम 'अश्विनी शेट्टी' है।  

9. बॉलीवुड के भाईजान और भारत के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान का असली नाम 'अब्दुल रशीद सलीम सलाम खान' है। 

10. यही नहीं बल्कि पाटोदी के नवाब सैफ अली खान ने भी अपने नाम में बदलाव किया है सैफ अली खान का असली नाम 'साजिद अली खान' है। 

इनके जैसे और भी कई एक्टर्स हैं जिन्होंने अपना नाम बदलकर दुनिया ने काफी शोहरत कमाई है। एक कहावत है की नाम में क्या रहा है इंसान में मेहनतऔर लगन हो तो इंसान कोई भी उचाई छू सकता है।

Written By:- Sazia Parveen

Comments