लेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसी है। जी हां साल 2020 में आज ही के दिन दोपहर में यह खबर आई थी कि, सुशांत इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर को सुनने के बाद पूरा देश सन्न रह गया था। किसी को यकीन नहीं कर पा रहे थे कि इतना जिंदादिल इंसान आत्महत्या कैसे कर सकता है। सुशांत की मौत के बाद कई सवाल भी उठे, कई समय तक जांच भी चली जिस दौरान दौरान अभिनेता को लेकर कई खुलासे हुए। इन खुलासों में से सबसे अहम था उनका यूरोप ट्रिप के बाद बदल जाना। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने दिए अपने बयान में बताया था कि यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद एक्टर पूरी तरह से बदल गए थे। तो चलिए जानते हैं आखिर उस ट्रिप्पर ऐसा क्या हुआ था......
आपको बता दें, रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर रिया के भाई शोविक भी उनके साथ थे। इस यूइस रोप ट्रिप के दौरान वे इटली में 600 साल पुराने एक होटल में रुके थे। उस होटल के कमरे काफी बड़े थे और इसकी दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स भी ठगी हुई थीं। रिया के अनुसार, सुशांत इन पेंटिग्स को देखकर कुछ घबरा से गए थे और अजीब हरकतें करने लगे थे। रिया का कहना है की यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत के कमरे में एक पेंटिंग टंगी हुई थी। इस पेंटिंग में सैटर्न अपने ही बच्चे को खा रहा था। रिया अपने भाई शौविक के साथ दूसरे कमरे में थीं, लेकन जब वो लौटीं तो देखा सुशांत रुद्राक्ष लेकर कुछ मंत्रों का जाप कर रहे थे और काफी डरे हुए थे।
सुशांत को इस हालत में देख कर रिया ने उनसे पूछा कि क्या हुआ है तो उन्होंने कहा कि उस पेंटिंग के कैरेक्टर्स को वो देख पा रहे हैं। रिया के मुताबिक सुशांत को पेंटिग की वजह से अजीब चीजें नजर आने लगी थीं। लेकिन वह ठीक तरह से इसे बता नहीं पा रहे थे। जिसके बाद उस दिन रिया और शौविक सुशांत के साथ उसी कमरे में सो गए। रिया ने यह भी बताया कि सुशांत को पेटिंग के बारे में भ्रम हो रहा था और उन्होंने किसी तरह से उन्हें किसी तरह समझाया कि यह सिर्फ भ्रम है और कुछ नहीं।
इस सब के बाद सुशांत रिया के साथ ऑस्ट्रिया में डेटॉक्स सेंटर भी गए लेकिन सुशांत को वहां भी अच्छा नहीं लगा और वहां से भी चले गए। रिया ने बताया कि उन्हें 2 नवंबर को ट्रिप से लौटना था लेकिन 28 अक्टूबर को ही लौटना पड़ा। रिया बताती हैं कि इस ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत की एनर्जी एकदम लो हो गई थी। वह घंटों चुपचाप बैठे रहते थे और मुंबई आने के बाद उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। वो कभी चिल्लाते तो कभी रोने लगते।
रिया ने जिस पेंटिंग का दावा किया है, वो फ्रांसिस्को डी गोया ने बनाई थी। गोया स्पेन के एक महान चित्रकार थे। इस तस्वीर को गोया ने ग्रीक की पारंपरिक मान्यता के आधार पर बनाया था। जिसके मुताबिक क्रोनस (शनि) इस डर से कि वह अपने बच्चों द्वारा हरा दिया जाएगा। जिसके बाद उसने जन्म के बाद अपने हर एक बच्चे को खा लिया था। गोया ने ये पेंटिंग पहले अपने घर की दीवार पर बनाई थी और बाद में इसे फ्रेम का रूप दिया गया।



Comments
Post a Comment