कितना मुश्किल होता होगा किसी के लिए अच्छी फिल्में बनाना और साथ ही अपने नेगटिव कमेंट्स की वजह से ट्रोल होना। लेकिन शायद बॉलीवुड की "पंगा गर्ल" यानी कंगना राणावत के लिए यह काम बहुत आसान है। कंगना फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ज़्यादा एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर किसी ना किसी socio-political और film issues पर अपने विचार रखती हैं। जिस कारण वो भी चर्चा का विषय बन जाती हैं। इतना ही नहीं अक्सर उनके विचार विवाद में भी बदल जाते हैं। हाल ही में कंगना राणावत ने देश का नाम बदलने की बात कह दी है। कंगना ने इच्छा जताई है कि, इंडिया का नाम बदलकर भारत कर देना चाहिए क्योंकि इंडिया नाम ब्रिटिशर्स ने रखा था और यह गुलामी की पहचान है।
आपको बता दें, कंगना राणावत ने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने भारत और इंडिया के बीच में फर्क बताया है। उन्होंने भारत की परिभाषा बताते हुए लिखा कि, 'ये एक संस्कृत शब्द है। भ से भाव, र से राग और त से ताल का अर्थ निकलता है। इसके साथ ही कंगना ने इंडिया को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने लिखा, 'भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब वो अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में विश्वास कर के उसी के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।" इसके अलावा कंगना ने सभी से गीता, वेदों और योग से जुड़ने की अपील की। कंगना रणौत का कहना है कि, 'ब्रिटिशर्स ने इंडिया नाम तब रखा था जब हम उनके गुलाम थे। ये नाम भी उसी गुलामी का एक प्रतीक है। हर नाम का मतलब होता है और ब्रिटिश ये बात जानते थे इसलिए उन्होंने ना सिर्फ जगह को नाम ही दिए बल्कि लोगों और ऐतिहासिक इमारतों को भी अलग अलग नाम दे गए। ऐसे में इस नाम को बदल देना चाहिए। सिर्फ भारत ही रहने देना चाहिए। अब वक्त आ गया है कि हमे वही सम्मान वापस मिले। जब हम अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ेंगे तभी भारत का भी विकास हो पायेगा'।
बता दें कि योग दिवस के मौके पर भी कंगना राणावत ने अपने इंस्टाग्राम पर योगा की खासियत भी बताई थी साथ ही कहा था कि योग से ही उनके माता-पिता और बहन रंगोली को बहुत आराम मिला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की थी जिसमें उनके माता पिता योग करते नजर आ रहे थे। इन पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'हर कोई जानता है कि मैंने कब और कैसे योगा करना शुरू किया लेकिन कोई नहीं जानता होगा कि मैंने अपने पूरे परिवार को कैसे इसकी आदत डलवाई।वर्तमान में मेरा पूरा परिवार योग का नियमित रूप से पालन करता है।
कंगना ने यह भी लिखा, 'कुछ ने विरोध किया, कुछ ने समय लिया, कुछ साल पहले मेरी मां को डायबिटीज, थायरॉयड और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां हो गई थी। लेकिन योग से सब ठीक हो गया। डॉक्टर ने कहा कि हमें इससे निजात पाने के लिए माँ की एक ओपन हार्ट सर्जरी करनी होगी। उस दिन मैं टूट गई थी। मैं अपनी मां के पास रोती हए गई और कहा मुझे आपके जीवन के दो महीने दे दीजिए। मैं ये सर्जरी नहीं होने दे सकती। मेरी मां ने मुझ पर भरोसा किया और योग से खुद को ठीक कर लिया। आज मेरे परिवार में सब लोग हेल्थी हैं'।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' रिलीज होने की कतार में लगी हुई है। ख़बरों के अनुसार ये अप्रैल के महीने में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म में कंगना तमिलनाडु की पूर्व सीएम दिवंगत जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। जो उनकी बायोग्राफी है। इस फिल्म के अलावा वो 'तेजस' और 'धाकड़' में भी नजर आने वाली हैं।
More Read it :-
कंगना की बहन रंगोली की एसिड अटैक के बाद हुई थी 53 सर्जरी, खो चुकीं थी आँखों की रोशनी
सपना चौधरी दुल्हन के लिबास में आई नज़र
पहले Most Desirable Women 2020,अब Director ने की Rhea की तारीफ, लगता है अच्छे दिन आ गए
For More Entertainment: https://youtu.be/HLP3PSYkO58




Comments
Post a Comment