लॉकडाउन के कठिन समय में जब कोरोना ने पूरे देश को जकड़ रखा था, तब कई सेलेब्स आगे आए और ज़रुरतमंदो की मदद की। प्रवासी मज़दूरों को अपने घर तक पहुंचाया, भूके लोगों को खाना खिलाया। इसी तरह बॉलीवुड सुपरस्टार सोनू सूद पूरे देश का एक लोकप्रिय चेहरा बन चुके हैं और काफी टाइम से सुर्खियों में हैं। आए दिन सोनू किसी ना किसी की मदद कर चर्चा बटोर ही लेते हैं। एक बार फिर सोनू हर खबर में छाए हुए हैं। लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है। आपको बता दें, इस बार सोनू को चर्चा में लाई है उनकी नई लग्ज़री कार।
इन दिनों सोनू सूद का एक वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप सोनू के घर के बाहर एक नई चमचमाती मर्सिडीज कार को देख सकते हैं। ख़बरों की मानें तो, अब सोनू सूद ने अपनी कार क्लेकशन में क्लासी Mercedes Maybach GLS 600 को भी शामिल कर लिया है। आपको बता दें, मर्सिडीज की ये शानदार गाड़ी हफ्ते भर पहले ही लॉन्च की गई है। खास बात यह है कि, कि सोनू ने यह गाड़ी अपने बड़े बेटे ईशान को गिफ्ट की है।

शाइनी ब्लैक कलर की इस शानदार SUV की कीमत 2.43 करोड़ से 3 करोड़ के बीच है। इस वीडियो में आप सोनू को कार की हर सीट पर बैठकर कार के फीचर्स समझते हुए भी देख सकते हैं। सोनू के अलावा ईशान भी कार के फीचर्स काफी इंट्रस्ट के साथ समझते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद लग्ज़री गाड़ियों के काफी शौकिन हैं। वह पहले से ही एक ऑडी Q7, एक मर्सिडीज बेंज एमएल-क्लास और एक सुपर क्लासी पोर्शे पनामेरा के मालिक हैं। और अब उनके घर में नए मेहमान के रूप में, Mercedes Maybach GLS600 भी आ गई है।
For More Entertainment: https://youtu.be/CD7hs6N9tr0

Comments
Post a Comment