राखी सावंत वैक्सीन के डर से गाने लगी गाना, Photos हुआ वायरल

 

Rakhi Sawant
बिग बॉस से मशहूर हुई ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं।  उनके कई Photos आए दिन वायरल होते रहते हैं। वह अपनी हंसी मज़ाक वाले अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं और उनका ड्रामा भी हर किसी को भा जाता है। तभी तो इन्हें ड्रामा क्वीन कहा जाता है। अब हाल ही में वह कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंची थी और उनका ये Photos वायरल हो गया है।
वायरल हुई Photos में वह वैक्सीन लगवाने पहुंची है और वहां पर डर के मारे उनका बुरा हाल हो गया जिसके बाद वो गाना गाने लगी। देखा जाए तो राखी सावंत एंटरटेनमेंट क्वीन तो थी ही साथ वह सोशल मीडिया क्वीन भी बनती जा रही हैं। आए दिन उनके अलग-अलग Photos वायरल होते रहते हैं और अब उनका यह वैक्सीन लगवाने वाला Photos भी तेजी से वायरल होता जा रहा है। जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। लेकिन ग़ौर करने वाली बात ये है कि वैक्सीन  लगवाने के दौरान उन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था।  
अक्सर लाइमलाइट में रहने वाली राखी किसी न किसी कारण चर्चाओं में तो रहती ही है साथ ही आजकल वो अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रही हैं। इस वीडियो से पहले उनके कई और Photos भी वायरल हुए थे जिसमे वो योग करती नज़र आई थीं।

For More Entertainment: https://youtu.be/eFvSahgFkQk

Comments