अनुष्का शर्मा की PR रह चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणति चोपड़ा

 

Anushka Sharma
बॉलीवुड के काफी कम ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म में ही सफलता प्राप्त की हैं, एक्ट्रेस परिणीति उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। 


साल 2011 में परिणति ने लेडीज VS रिक्की बहल मूवी से डेब्यू किआ था , जिसमे वे सेकिंड लीड रोल में थीं, और उस फिल्म में स्टार अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं , अगले ही साल 2012 में परिणीति ने इश्क़ज़ादे फिल्म में ज़ोया का रोल निभा कर सबके दिलो पे राज किआ था। हाल ही में वह सानिया फिल्म में देखी गयीं जो बैडमिंटन स्टार सानिया नेहवाल की बायोपिक हैं, और उस फिल्म में परिणीति के काम को दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया है।
परिणीति ने हाल ही में अपने सॉशल मीडिया पर एक बड़ा सीक्रेट शेयर किआ है उन्होंने बताया की वे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की पी.आर मैनेजर(पब्लिक रिलेशन मैनेजर) रह चुकी हैं, वे उनके लिए मीडिया इंटरव्यू मैनेज करती थीं, और सिर्फ तीन महीने में वो अनुष्का की PR से CO-STAR बन गयीं।

Anushka Sharma
 हुआ ये की हाल ही मे परिणीती चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर (ask me a question) सेशन किआ जिसमे प्रशंसकों ने उनसे काफी सवाल किये उनमे से ही एक फैन ने उनसे उनके लेडी क्रश के बारे में पूछा तब उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी पिक्चर शेयर करते हुए जो लिखा वो देख सभी लोग काफी हैरान रह गए।
उन्होंने लिखा “तीन महीनों में मैं उनकी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए इंटरव्यूज हैंडल करने से लेकर 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में उनकी को-स्टार होने तक पहुंची। यह काफी कूल है ना.?”
परिणीति की इस पोस्ट को अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किआ साथ ही ''बिग हग्स'' भी लिखा। 


बता दें की अनुष्का शर्मा और परिणीति चोपड़ा तभी से अछि दोस्त हैं जब से अनुष्का अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात में डेब्यू कर रहीं थीं और परिणीति चोपड़ा उनकी PR बनके उनके सारे इंटरव्यू लाइनअप कर रहीं थीं। वैसे देखा जाये तो परिणीति को बॉलीवुड की दुनिया में उतारने का क्रेडिट उनकी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा को जाता हैं क्योकि बोहोत कम लोग जानते हैं की हिट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हमेशा से इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं।  मगर मुंबई लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने उनकी मुलाकात यशराज स्टूडियोज में करवाई और वहीं से परिणीति का बॉलीवुड से कनेक्शन जुड़ गया। 

Anushka Sharma
 बता दें की फ़िलहाल परिणीति तुर्की में छुट्टिया बिता रहीं हैं और काफी एन्जॉय कर रही हैं, वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तुर्की की फोटोज शेयर करती रहतीं हैं, और अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

For More Entertainment: https://youtu.be/UqY7qP4_9ow

Comments