पिछले साल 22 मार्च से हुए लॉकडाउन से लेकर अब तक लोगों ने कई दिक्कतों का सामना किया है। कोरोना काल में सब का जीवन काफी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसी के चलते लगभग हर क्षेत्र में काम बंद हो गए। ऐसा कहा जाता है कि, देश की GDP के बाद कोविड का सबसे गहरा असर टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने को मिला है। जहां कोरोना के चलते हर शो और फिल्म्स की शूटिंग को रोक दिया गया। हालांकि बाद में धीरे-धीरे शूटिंग शुरू भी हुईं, लेकिन सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेट पर सिर्फ चुनिंदा कलाकार और क्रू को शूटिंग करने की अनुमति मिली। ऐसे में कई टेलीविजन के कई सितारे भी बेरोजगार हो गए और अपना घर चलाने के लिए उन्हें अपनी जमा-पूंजी तक बेचनी पड़ी। इसी तरह कई फिल्मों और टेलीविजन शोज का हिस्सा रही शगुफ्ता अली का हाल भी कोरोना काल ने खराब कर दिया है।
36 सालों का सफर
36 सालों से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिव रहीं शगुफ्ता ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने 20 से भी ज़्यादा टेलीविजन शोज किए, जिसमें बेपनाह और एक वीर की अरदास वीरा जैसे शो भी शामिल हैं। जो लोगों को बेहद पसंद आए थे। लेकिन अफ़सोस की बात है की कई सीरियल और फिल्मों में काम करने वालीं एक्ट्रेस शगुफ्ता अली के पास काम नहीं हैं। ख़बरों कि माने तो, लॉकडाउन लगने की वजह से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा। इतना ही नहीं उनकी आर्थिक स्तिथि भी लगातार खराब होती जा रही है। आलम यह है कि, उनके पास अपना इलाज तक करवाने के पैसे नहीं हैं।
मीडिया से एक बार बात चीत के दौरान शगुफ्ता अली ने अपने दर्द को बयां किया। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने जीवन में शुरुआत से ही काफी कष्ट झेला है और आज मैं कई बीमारियों से लड़कर सब के सामने खड़ी हूं। आज मैं 54 वर्ष की हूं और मेरी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। शुगर की वजह से मेरे पैरों पर बहुत बुरा असर पड़ा है। मानसिक तनाव की वजह से मेरा शुगर लेवल पहले से और भी ज़्यादा बढ़ गया है। इतना ही नहीं अब मेरी आंखो पर भी असर पड़ रहा है और मुझे इसका इलाज भी जल्द से जल्द करवाना है।' उन्होंने आगे कहा 'पिछले चार साल से मुझे कोई काम नहीं मिला है और मेरी आर्थिक स्तिथि और पहले से भी ज़्यादा खराब हो गई है।' शगुफ्ता अली ने बताया कि उनके पास कई ऑफर आए जो हाथ लगते-लगते रह गए। उन्होंने एक फिल्म की लेकिन वो भी पूरी नहीं हो पाई।
शगुफ्ता अली ने अपने हर काम को बहुत अच्छे से करती हैं। इसी लिए तो, कैंसर के इलाज के सिर्फ 17 दिन बाद ही शगुफ्ता अपने काम पर वापस लौट आईं थीं। उन्होंने कहा, 'उस वक्त मेरे पास ढ़ेर सारा काम था और मुझे अपनी जिम्मेदारियों का बहुत अच्छे से एहसास था।' शगुफ्ता ने यह भी बताया कि, 'मेरा एक्सीडेंट हो गया था और मेरा पैर टूट गया था। जब मैं अपने पिता से मिलने के लिए जा रही थी तो उस दौरान मेरा काफी खतरनाक एक्सीडेंट हो गया था और मेरी हड्डी दो हिस्सों में टूट गई थी।' उन्होने बताया कि इस एक्सीडेंट के बाद उन्हें स्टील रॉड की मदद लेनी पड़ी थी जो आज भी उनके पास वैसे ही राखी हैं। शगुफ्ता अली ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के इस सफर में कई चुनौतियां देखी, लेकिन वो उनसे कभी डरी नहीं।
इन फिल्म्स में की है बेहतरीन एक्टिंग
आपको बता दें, शगुफ्ता अली ने अपने करियर की शुरुआत सन 1989 में एक टेलीविजन शो 'दर्द' से की थी। उसी साल उन्होंने 'कानून अपना-अपना' में भी काम किया। इसके अलावा बॉलीवुड में उन्होंने हीरो नंबर 1, सिर्फ तुम, अजूबा और इंटरनेशल खिलाड़ी में भी काम किया तो वही टेलीविजन पर उन्होंने एक वीर की अरदास वीरा, पुनर्विवाह और बेपनाह जैसे कई लोकप्रिय शोज में भी अपनी एक्टिंग से सबका मन जीत लिया। लेकिन साल 2018 के बाद शगुफ्ता अली परदे पर कही नजर नहीं आईं क्योंकि उनके पास काम ही नहीं था।




Comments
Post a Comment