"BHUJ" की रिलीज़ डेट का हुआ एलन, Ajay Devgan के साथ ये बड़े कलाकार भी आएंगे नज़र


 

 पाकिस्तान के नापाक इरादों को धूल चटाने वाले साल 1971 की यादें अजय देवगन इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया के साथ शेयर करेंगे। उनकी अगली फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" के सीधे ओटीटी प्लेटफार्म पर 13 अगस्त को रिलीज होगी। ये कहानी एक ऐसे जांबांज एयरफोर्स ऑफिसर की है जिसने न सिर्फ पाकिस्तान के हमले से अपने एयरबेस की सुरक्षा की बल्कि जरूरत पड़ने पर उसने आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं की टोली बनाई और रातों रात पूरे एयरबेस का नक्शा ही बदल दिया। अजय देवगन फिल्म में इसी एयरफोर्स ऑफिसर विजय कार्णिक का किरदार निभाते नजर आएंगे।


देश प्रेम की फिल्मों में अजय देवगन की रुचि हाल के दिनों में काफी बढ़ती जा रही हैं। अभी पिछले साल ही उन्होंने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले ऐसे शूरवीरों  सिपाहियों पर एक सीरीज शुरू की है जिनके बारे में मौजूदा पीढ़ी को ज्यादा कुछ नहीं पता। इस सीरीज की पहली फिल्म "तानाजी" बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ‘तानाजी’ में अजय के साथी एक्टर शरद केलकर भी फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" में दिखाई देंगे।




फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का बाईट साल से ही बेसब्री से इंतजार हो रहा है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की उन फिल्मों में शामिल रही है, जिन्हें इस ओटीटी ने सीधे दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया था। लिस्ट में शामिल रही फिल्मों में अब तक "लूटकेस" ही सबको सबसे ज्यादा पसंद आई। इसके अलावा दो फिल्मों "लक्ष्मी" और "सड़क 2" को दर्शकों के दिल को नहीं छू पाई।अभिषेक बच्चन की फिल्म "द बिग बुल" ने जरूर थोड़ी राहत पहुंचाई थी।


अब बारी हैं फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" की। भारत पाकिस्तान युद्ध में 50 साल पहले मिली शानदार विजय का उत्सव मनाने के लिए फिल्म के हीरो और डायरेक्टर अजय देवगन ने इस फिल्म को 13 अगस्त को रिलीज करने का फैसला किया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।


फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" में भारतीय वायुसेना के एक जांबांज ऑफिसर विजय कार्णिक की कहानी बताई है। वह पाकिस्तान हमले के वक़्त भुज हवाईअड्डे के सेक्युर्टी सिस्टम में प्रभारी थे और फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने हमले के बाद पास के गांव माधापार की 300 महिलाओं की मदद से एक पूरे एयरबेस को फिर से खडा कर दिया। फिल्म की रिलीज के तारीख के एलान के साथ ही फिल्म का मोशन पोस्टर भी मंगलवार को रिलीज किया गया है।



अजय देवगन इन दिनों हवाई जहाज के पायलट की भूमिका वाली एक फिल्म "मे डे" खुद बना रहे हैं। इसके वह डायरेक्टर भी हैं और इसमें काम भी कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन खास किरदार कर रहे हैं। उससे पहले फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" में वह एक एयरफोर्स ऑफिसर के रूप में दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर 12 जुलाई को रीलीज़ होगा। अभिषेक दुधैया, रमन कुमार, रितेश शाह और पूजा भावोरिया की लिखी इस कहानी को अभिषेक दुधैया ने ही डायरेक्शन किया है।


फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" की रिलीज के साथ ही अजय देवगन अपनी पहली ओटीटी सीरीज पर भी काम शुरू करने वाले हैं। मशहूर ब्रिटिश वेब सीरीज "लूथर" की रीमेक के तौर पर बनने जा रही वेब सीरीज "रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस" में अजय देवगन वही रोल करते दिखाई देंगे जो ओरीजनल में मशहूर सितारे इदरीस एल्बा ने किया है। अजय देवगन इस बारे में कहते हैं कि "मेरा कोशिश हमेशा से ही अलग तरह की कहानियां कहने और अच्छे होनहार लोगों के साथ काम करने की रही है। इसके पीछे मूल विचार ये है कि भारत में मनोरंजन के स्तर को और ऊपर ले जाया जाए। डिजिटल दुनिया मुझे रोमांचित करती हैं और मैं इस सीरीज को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हूं।"


Comments