6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में बॉलीवुड के मज़ेदार और अतरंगी एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 36वां Birthday सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर बॉलीवुड के पॉवरहाउस एक्टर माने जाते हैं। उनका यूनिक, अतरंगी फैशन और जबरदस्त जोश फैंस को हर बार स्क्रीन पर हैरान कर देता है। जिसे लोग बेहद पसंद भी करते हैं। जब रणवीर सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो वो बिल्कुल किसी आम लड़के की तरह नजर आते थे, लेकिन आज उनके लुक्स के पीछे लड़कियां दीवानी हैं। ऐसा भी मन जाता है कि, रणवीर आज फिल्म मेकर्स के लिए सफलता की 100% गारंटी बन चुके हैं। क्योंकि जिस भी फिल्म में रणवीर काम करते हैं वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि फैंस के दिलों में भी धमाल मच जाता है।
2018 में रिलीज़ हुई फिल्म पद्मावत में Alauddin Khalji का नेगटिव रोल निभाने के लिए रणवीर ने काफी तारीफें बटोरी थी। हालांकि आज रणवीर जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल भी किया है। रणवीर की जिंदगी, उनकी शादी और उनकी सक्सेस देखकर शायद हर किसी को लगता होगा कि रणवीर की किस्मत वाकई काफी अच्छी है। हालांकि ये बात सच है लेकिन किस्मत के साथ साथ रणवीर की मेहनत को भी इसके लिए इनाम मिलना चाहिए। रणवीर के बारे में ऐसी कई बाते हैं जो उनके फैंस शायद नहीं जानते। तो चलिए उनके जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर आपको उनके कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं।
आपको बता दें, रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाते हुए जल्द ही नज़र आएंगे। ये फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर पूरी तरह से आधारित होगी। जब भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। हालांकि इस दौरान रणवीर ने अपने बचपन का एक मज़ेदार किस्सा भी शेयर किया जो क्रिकेट से ही जुड़ा हुआ था। रणवीर ने बताया था कि स्कूल के दिनों में वो अपने दोस्त के साथ खार जिमखाना में महिंदर अमरनाथ से कोचिंग लेना चाहते थे। हालांकि वो प्रैक्टिस सेशन के लिए काफी देर से पहुंचे थे और जब अमरनाथ ने उन्हें खेलते देखा था तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
भले ही रणवीर सिंह को बहुत से लोग आउटसाइडर समझा लेकिन रणवीर कपूर खानदान से संबंध रखते हैं। दरअसल ये बात बहुत काम लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह और अनिल कपूर आपस में रिश्तेदार हैं। रणवीर सोनम कपूर और रिया कपूर के ममेरे भाई हैं। इतना ही नहीं, रणवीर और अनिल कपूर ने फिल्म दिल धड़कने दो में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने बाप-बेटे का किरदार बखूब निभाया था।
रणवीर सिंह के वर्किंग स्किल्स की बात करें तो, वो सिर्फ एक अभिनेता नहीं है। रणवीर ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई अमेरिका से पूरी की है जहां वो चार साल रहे। अमेरिका से लौटने के बाद रणवीर ने एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी में भी काम किया। उन्होंने O&M और J.Walter Thompson के लिए बतौर कॉपीराइटर भी काम किया है। सिर्फ यही नहीं बॉलीवुड में अपने पैर जमाने से पहले उन्होंने कुछ फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर का भी पद काफी अच्छे से संभाला था।
इंडस्ट्री में रणवीर के कई दिलचप्स किस्से मशहूर हैं। एक बार रणवीर अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म मोहरा के गाने की शूटिंग देखने फील के सेट पर गए थे। उस वक्त उनकी उम्र काफी कम थी। रवीना टंडन ने बताया था कि टिप टिप बरसा पानी गाने के शूटिंग के दौरान रणवीर ने उन्हें इतना घूरा था कि वो काफी uncomfortable हो गईं थीं जिसके कारण उन्होंने रणवीर को शूटिंग से बाहर निकलवा दिया था। लेकिन आज रणवीर खुद इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं और उन्होंने दीपिका पादुकोण से शादी की है। अब दोनों फिल्म 83 में साथ नजर आने वाले हैं।
इतना ही नहीं, इस ख़ास मौके पर बॉलिवुड के सबसे बड़े प्रड्यूसर और डायरेक्टर Karan Johar ने अपनी अपकमिंग फिल्म का announcement भी किया है। आपको बता दें, इस फिल्म का नाम 'Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani' होगा। फिल्म में रॉकी का किरदार Ranveer Singh और रानी का किरदार Alia Bhatt निभानी नज़र आएंगी।



Comments
Post a Comment