Birthday Special : " मिर्जापुर " की गोलू गुप्ता और हर एक किरदार फिट होने वाली श्वेता तिवारी का आज जन्मदिन हैं

 


 श्वेता त्रिपाठी बॉलीवुड की एक खूब बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। जिनमें ऐक्टिंग को लेकर एक अलग पैशन देखने को मिलता है। 6 जुलाई को एक्ट्रेस का 37वां जन्मदिन है और वह एज को सिर्फ नंबर मानती हैं। श्वेता ने इस बार अपने बर्थ-डे प्लान सहित "गॉन गेन-2" , वेब शो "कैप लाइव" और "ये काली काली आंखे" आदि प्रोजेक्ट के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में विस्तारपूर्वक बताया गया हैं। 



श्वेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि " मुझे ये तीन चीजें करने में बहुत खुशी मिलती है। एक तो कैमरे के सामने एक्टिंग , दूसरा ट्रैवलिंग और तीसरा अपने करीबियों के साथ वक्त गुजारना। इस बार मेने अपने बर्थडे पर शूटिंग से छुट्‌टी ली है , इसलिए अपने पसंदीदा लोगो के साथ समय बिताऊंगी।



श्वेता त्रिपाठी ने "मिर्जापुर" की गोलू गुप्ता का किरदार निभाया था। इस वेब सीरिज में उनकी एक्टिंग को देखकर बड़े-बड़े लोगों के होश उड़ गए थे।
श्वेता वेब सीरीज़  "ट्रिपलिंग" में भी नजर आई थीं। उनका किरदार बहुत ही छोटा सा लेकिन लोगो दिल में अपनी पूरी जगह बना गया। इस सीरिज में उनका नाम बेगम जैनब था।





नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी फिल्म "हरामखोर" भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अभिनेत्री ने जो अंदाज दिखाया था वो उस फिल्म की शूटिंग के समय  27 साल की थीं। लेकिन फिल्म के अंदर उन्होंने बखूबी 15 साल की लड़की का अभिनय किया था।


"मसान" की शालू गुप्ता का अंदाज, उनकी आवाज, उसके प्यार करने का तरीका दर्शकों को इन सब से एक तरफा प्यार हो गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत मन से कई बार देखा था। क्योंकि इस फिल्म में शालू का प्यार अधूरा रह गया था। श्वेता एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। जहां आज हर जगह उनका खूब नाम हैं।



श्वेता ने कभी काम के लिए मना नहीं किया। वो जानती हैं कि वो एक अभिनेत्री हैं। कहानी कोई भी क्यों न हो एक्टिंग करना सबसे सर्वश्रेष्ठ है। जिस वजह से उन्होंने छोटी बड़ी फिल्में, वेब सीरिज, हर चीज में काम किया है। जिस कारण से आज उन्हें लोगो बहुत पसंद करते हैं।

Comments