Birthday Special: ऋषि कपूर ने टेलीग्राम के ज़रिए किया था नीतू से प्यार इज़हार, प्यार के लिए नीतू ने अपने करियर को भी मार दी थी ठोकर
हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बाद नीतू सिंह ने 'यादों की बारात' फिल्म में डांसर का किरदार निभाने का फैसला किया। इस फिल्म का गण 'लेकर हम दीवाना दिल' काफी ज़्यादा हिट हुआ और नीतू के लिए लीड किरदारों की लाइन लगनी शुरू हो गई। अपने करियर में नीतू ने ऋषि कपूर के साथ 11 फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं महज 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर और नीतू ने शादी कर ली थी। 13 अप्रैल 1979 को ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू ने अपना पूरा रुख अपने घर परिवार पर कर लिया और बच्चे के साथ समय बिताना ज़रूरी समझा। लेकिन 70 और 80 के दशक में नीतू सिंह की जबरदस्त एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया था।
कहते हैं कि नीतू सिंह को बचपन से डांस से काफी ज़्यादा लगाव था, ऐसे में नीतू की मां ने अपने बेटी को एक्ट्रेस वैजयंती माला के डांस स्कूल में दाखिल करवा दिया था। बस यहीं एक्ट्रेस के डांस से काफी ज़्यादा इंप्रेस होकर वैजयंती माला ने अपनी फिल्म ‘सूरज’ में उन्हें बाल कलाकार के रूप में पहली फिल्म ऑफर की थी।
नीतू और ऋषि की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी या एक फेयरी टेल से कम नहीं है। इन दोनों की पहली मुलाकात 'बॉबी' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी जहां पर नीतू दूसरी जगह किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थी। ऐसा कहा जाता है कि नीतू की सादगी ऋषि को बेहद पसंद आ गई थी और वो नीतू के दीवाने हो गए थे। ख़बरों कि मानें तो, 'जहरीला इंसान' फिल्म' के सेट पर ऋषि ने नीतू को बहुत परेशान भी किया था। फिल्म के सीन की शूटिंग के बाद ऋषि तुरंत विदेश चले गए थे। जिसके बाद उन्हें टेलीग्राम करके प्यार का इजहार करते हुए ऋषि ने कहा था 'ये सिखड़ी बड़ी याद आती है'।
कपूर खानदान में एक नियम है कि उनकी कोई भी बहू फिल्में नहीं करती। इस धर्म को भी नीतू ने बखूबी निभाया। कहा जाता है कि जब नीतू को फिल्में छोड़कर घर संभालने के लिए कहा गया तो नीतू ने साइन की हुई फिल्मों का एडवांस तक तुरंत लौटा दिया था। शादी के बाद नीतू का फिल्मों से दूर जाना लोगों को अच्छा नहीं लगा और एक नया विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त ऐसा कहा गया था कि नीतू से जबरदस्ती फिल्में छुड़वाई गई हैं हालांकि बाद में नीतू ने ऋषि का साथ दिया। नीतू ने ऐसा कहा था कि फिल्में छोड़ने का फैसला उनका खुद का है।



Comments
Post a Comment