टेलीवज़न रियलिटी शो बिगबॉस 14 के एक्स कंटेस्टेंट और खतरों के खिलाड़ी 11 में नज़र आए राहुल वैद्य आजकल अपनी परफॉरमेंस और लवलाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। राहुल वैद्य ने हालही में सॉइल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "1.07.21 को मैंने 1 साल तीन महीने बाद एक प्रदर्शन किया
..यह केवल 25 लोगों के लिए था. पहला गाना गाते समय जो फीलिंग आई, उसे बयां नहीं कर सकता! स्टेज मेरा पहला प्यार है और हमेशा रहेगा #सिंगर #परफॉर्मर #ambassadorofhappiness.”
दरअसल, राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह 25 लोगों के छोटे ग्रुप के लिए लाइव सिंगिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने एक लंबे ब्रेक के बाद स्टेज पर कमबैक पर अपनी गहरी भावनाओं को ज़ाहिर किया है।
ख़बरें ये भी है की अपनी लवलाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बने रहने वाले राहुल वैद्य एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाला है। इस खबर के कारण राहुल और दिशा के फैन्स काफी एक्सिस्टेंड हैं साथ ही फैंस के लिए ये काफी सुर्प्रिसिंग भी है।



Comments
Post a Comment