बिपाशा बसु और कारण की की रोमांटिक फोटो हुई वायरल, फैंस समेत सेलिब्रिटीज ने भी जताया प्यार

 

बिपाशा बासु ने हमेशा से ही बॉलीवुड में अपने बोल्ड किरदारों और जबरदस्त खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। यूं तो बिपाशा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। यहां तक कि बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी ज़्यादा एक्टिव हैं। लगातार अपनी फोटोज और वीडियोस भी शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें, बिपाशा ने टीवी के मशहूर स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। इनकी लव स्टोरी "ALONE" फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। बिपाशा और करण की शादी को कई साल हो चुके हैं लेकिन उनकी बॉन्डिंग और केमेस्ट्री देखकर ऐसा लगता है कि ये कपल अभी भी हनीमून पीरियड में ही जी रहा हैं।

हाल ही में बिपाशा ने करण के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। जिसमे उनके पति उन्हें किश करते हुए नज़र आरहे हैं। वहीं बिपाशा ने भी पाउट बनाया हुआ है। इस फोटो के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा - "मंकी लव"। फैंस के साथ साथ स्लेब्रिटीज़ भी इस फोटो जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं इस फोटो में करण का unique हेयर स्टाइल भी फैंस को खूब पसंद आरहा है।

वैसे तो करण और बिपाशा बॉलीवुड के सबसे हॉट और लविंग कपल कहा जाता है। आपको बता दें, करण और बिपाशा ने फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था जिसके बाद से दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए। एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले करण ने जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम से भी शादी कर चुके हैं।


वहीं बिपाशा बसु भी करण से शादी करने से पहले जॉन अब्राहम को करीब 9 साल तक डेट कर चुकी हैं। ऐसा कहा जाता था कि जॉन और बिपाशा भी शादी करने वाले थे, लेकिन किसी बात पर हुई अनबन के कारण दोनों अलग हो गए। इसके बाद बिपाशा ने करण को अपना हमसफर चुना और आज दोनों आज बेहद खुश हैं। करण और बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को बंगाली और पंजाब रीति रिवाज के साथ शादी की थी। उनकी शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे। उस समय करण और बिपाशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी ज़्यादा वायरल हुई थीं। अ



Comments