गोविंदा के साथ रवीना आएँगी नज़र, बड़े परदे पर साथ मचाएंगे धमाल
बॉलीवुड की ऑइकॉनिक जोड़ियों में से एक गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी ने एक समय पर काफी जलवे बिखेरे हैं। इस जोड़ी को उस समय पर लोगों ने काफी पसंद भी किया था। अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली रवीना आज भी उतनी ही खूबसूरत नज़र आती हैं। वहीँ बात की जाए गोविन्द की तो गोविंदा उन सद्बाहर एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। इन जोड़ी ने बड़े मियां-छोटे मियां, दुल्हे राजा, अंखियों से गोली मारे, राजा जी, आंटी नंबर 1 जैसी फिल्मों से बॉक्सऑफिस पर काफी बवाल मचाया है। जिसके चलते दोनों ही एक्टर्स को लोगों ने काफी प्यार दिया लेकिन अब ये भी कहा जा रहा है कि जल्द ही ये जोड़ी स्लिवर स्क्रीन पर फिर से वापसी कर सकती है। जी हाँ, रवीना और गोविंदा की ऑइकॉनिक जोड़ी फिर से बड़े परदे पर नज़र है। दरअसल, रवीना टंडन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर गोविंदा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ' ग्रैंड री-यूनियन.. हम फिर से स्क्रीन पर साथ नज़र आने वाले हैं लेकिन कब? कहां? और कैसे? बस जल्द आने वाले हैं।
रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी और गोविंदा की नई प्रोजेक्ट अनाउंस कर रवीना ने फैंस को बहुत ही खूबसूरत सरप्राइज़ दिया है। रवीना के इस अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटिड हैं और इस जोड़ी का बड़े परदे पर वापस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment