पहली नज़र में ही हो गया था दिलीप कुमार और मधुबाला को प्यार, लेकिन नहीं मिला एक दुसरे का साथ

 


आज सुबह सुबह ही हमे ये दुखद खबर मिली की हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। पिछले महीने से ही breathing problem होने की वजह से साहेब मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती थे। दिलीप साहब के साथ एक एरा का अंत तो हुआ लेकिन उनकी काफी सारी यादें पीछे छूट गईं। जिनमे से एक है उनकी और मधुबाला की Love Story। 



ऐसा कहा जाता है कि मधुबाला और दिलीप कुमार को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इतना ही नहीं, मधुबाला ने अपने एक मेकअप आर्टिस्ट के हाथों दिलीप को उर्दू में खत लिखवा कर एक गुलाब के साथ भेजा था। ख़बरों की माने, तो इस ख़त में लिखा था "अगर आप मुझे चाहते हैं तो ये गुलाब कबूल फरमाइए, वरना इसे वापस कर दीजिए।" अब मधुबाला की खूबसूरती के आगे दिलीप साहब ना कैसे करते.... बस इसी तरह दोनों के इश्क की गाडी आगे बढ़ती चली गई।


इस दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था। इसके अलावा दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन भी खूब पसंद किया जाने लगा। इसी के चलते एक बार दिलीप कुमार ने अपनी बहन को मधुबाला के घर शादी का रिश्ता लेकर भेजा और कहा अगर उनके घरवाले इस शादी के लिए तैयार होंगे तो वह सात दिनों में शादी भी कर लेंगे। लेकिन मधुबाला के पिता अताउल्ला खान ने इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया था। जिसके बाद मधुबाला के आगे अपना दिल हार चुके दिलीप कुमार टूट गए थे।


इन सब के बाद एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार ने मधुबाला से कहा की वो अब भी उनसे शादी करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए उनकी शर्त है कि उनको अपने पिता से सारे रिश्ते तोड़ने होंगे। लेकिन ऐसा करना मधुबाला के लिए बेहद मुश्किल था। कुछ जवाब ना मिलने पर दिलीप मधुबाला की आंखों के सामने से उठकर हमेशा के लिए चले गए थे और फिर दोनों अलग हो गए। 



अलग होने के बाद भी दोनों ने कुछ फिल्मों में भी साथ काम किया। मुगले आजम भी इन्ही में से एक थी। इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भोपाल में होनी थी लेकिन मधुबाला के पिता ने दिलीप कुमार की वजह से और बेटी की खराब तबियत के कारण आउट डोर शूट के लिए मना कर दिया।



Comments