रोहित शेट्टी समेत माधुरी दीक्षित और डांस दीवाने की टीम ने भी की शगुफ्ता अली की मदद

 

TV रियलिटी शो डांस दीवाने 3 इस समय दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ख़बरों की माने तो इसके अपकमिंग एपिसोड भी काफी धमाकेदार होने वाले हैं। इस दौरान शो में कुछ इमोशनल समय भी देखने को मिलेंगे। आने वाले एपिसोड में अनिल कपूर, फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और खतरों के खिलाड़ी 11 के होस्ट रोहित शेट्टी शो में दिखाई देने वाले हैं। इस दौरान एक्ट्रेस शगुफ्ता अली भी शो में अपना एक स्पेशल अपीरियंस देंगी। 


हालही में शो का एक प्रोमो रिलीज़ किया गया है, जिसमें शगुफ्ता अली एंट्री लेती दिखाई दे रही हैं। इस शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया कहते हैं कि शगुफ्ता मैम हमने एक आर्टिकल पढ़ा, जिसे देख हमें बहुत दुख हुआ। इस पर शगुफ्ता बोलती हैं- पिछले 36 सालों में से 32 साल बहुत बेहतरीन गुजरे। बहुत स्ट्रगल किया और खूब काम किया। इसके साथ ही फैमिली को भी संभाला। 4 साल पहले बहुत से ऑडिशन हुए लेकिन कुछ काम नहीं हुआ। इस दौरान डायबिटीज की वजह से मेरे पैरों की तकलीफ और ज़्यादा बढ़ गई, जिससे इससे मेरी आंखों पर असर पड़ा। ये 4 साल की तकलीफ मुझसे बर्दाश्त नहीं हुई। ये इंडस्ट्री मेरा घर है।

इसके बाद एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित स्टेज पर जाकर कहती हैं, आपने कहा था कि अब आपके पास बेचने के लिए भी कुछ नहीं रहा है। अब आपकी इस समय में हम डांस दीवाने और पूरी टीम आपके लिए कुछ करना चाहते हैं। माधुरी ने कहा, हम चाहते हैं कि डांस दीवाने की टीम की तरफ से आप ये  5 लाख रुपये का चेक एक्सेप्ट करें। जिसके बाद शगुफ्ता अली काफी इमोशनल हो गईं। बता दें कि शगुफ्ता अली ने हाल ही में अपने फाइनेंशियल क्राइसिस के बारे में बात की थी, जिसके बाद से वो लगातार खबरों में बनी हुई हैं। इस दौरान डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी उनकी मदद की है।

शगुफ्ता अली बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। जिनकी एक्टिंग काफी अच्छी और अलग भी है। वो पिछले 36 सालों से इंडस्ट्री में एक एक्टिव एक्ट्रेस हैं। हालांकि गुजरे 4 साल उनके लिए काफी दुखभरे रहे। इन 4 सालों में शगुफ्ता ने काफी स्ट्रगल भी किया है। लेकिन काफी शोज के लिए ऑडिशन देने के बावजूद उन्हें कोई काम नहीं मिल पाया। इसी दौरान डायबिटीज ने भी उन्हें जकड़ लिया जिसकी वजह से उनकी पैरों की तकलीफ बढ़ गई और उनकी आंखों पर भी बुरा असर पड़ा। नौबत तो यहां तक आ गई थी कि इलाज तक के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में बॉलीवुड के जाने मने चेहरों ने मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया। हम आशा करते हैं कि शगुफ्ता अली की सभी क्राइसिस ख़तम हो जाए और उनकी एक्टिंग के हुनर को देखते हुए जल्द उन्हें काम भी मिले।

Comments