संगीता बिजलानी से शादी करने वाले थे बॉलीवुड के भाईजान, लेकिन आखिरी वक्त में शादी हुई कैंसिल

 

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और मिस इंडिया रह चुकी संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। संगीता बिजलानी ने फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी सुर्खियों बटोरी थीं। संगीता ने महज 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने निरमा और पॉन्ड्स सोप सहित कई एडवर्टिसमेंट में काम किया है।

साल 1980 में संगीता मिस इंडिया का ख़िताब हासिल किया और संगीता ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1988 में रिलीज़ हुई फिल्म कातिल से की। अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली संगीता बिजलानी की नज़दीकियां इस दौरान बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान से बढ़ने लगी थी। जिसके चलते संगीता फिल्मों में आने से पहले ही लाइमलाइट में भी आगे थी।  

संगीता बिजलानी और सलमान खान ने 1986 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। तब संगीता ने फिल्मों में डेब्यू भी नहीं किया था। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। बात शादी तक तो पहुंची थी, कार्ड भी छप गए थे। लेकिन आखिरी वक्त पर ये शादी कैंसिल कर दी गई थी।  सलमान खान अपने कई इंटरव्यू में इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि कार्ड छपकर कई जगह बंट भी गए थे लेकिन शादी नहीं हो पाई।



संगीता बिजलानी त्रिदेव, गांव के देवता, जुर्म, खून का कर्ज, लक्ष्मण रेखा और निर्भय जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेर चुकी हैं। इन फिल्मों में इनकी एक्टिंग लोगों ने काफी पसंद भी की।

आपको बता दें कि संगीता​ बिजलानी अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रही हैं। जी हाँ सलमान खान के साथ उनका रिलेशनशिप कही न कही सबके लिए गॉसिप बन गया।

 
वहीं सलमान खान के साथ रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता बिजलानी ने साल 1996 में क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन के साथ शादी कर ली थी। उस वक्त अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने संगीता से शादी की। वहीं अजहरुद्दीन के साथ शादी करने के लिए संगीता ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और फिर उनका नाम आयशा रख दिया गया। हालांकि यह शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई और शादी के 14 साल बाद साल 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया।


बहरहाल सलमान खान से संगीता की आज भी अच्छी दोस्ती है। उन्हें सलमान के घर आते-जाते हुए स्पॉट किया जाता रहा है।

Comments