टेलीविशन इंडस्ट्री में कई लोकप्रिय शोज़ ने अपना पैर जमा रखा है। इन्ही में से एक है कौन बनेगा करोड़पति’ जिसने अपने 21 साल पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें, इस शो का पहला एपिसोड 3 जुलाई 2000 को ब्रॉडकास्ट किया गया था। इतना ही नहीं इस शो से अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू किया था और इस साल पॉपुलर रियालिटी शो के रूप में 3 जुलाई को KBC ने छोटे पर्दे पर अपने 21 साल पूरे कर लिए हैं। तब से लेकर अब तक सिर्फ एक सीजन को छोड़ कर बाकी सभी सीजन अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किए हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला KBC जल्द ही अपने 13वें सीजन के साथ टीवी पर जल्द ही वापसी करने वाला है।
दरअसल, किसी वजह से 2007 में अमिताभ बच्चन ने शो होस्ट करने से मना कर दिया था, जिसके बाद शो का 3रा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था। शो के मेकर्स को यह उम्मीद थी कि इस बार भी शो उतना ही हिट होगा जितना बिग बी के समय था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शो की TRP रेटिंग में भारी गिरावट आई और दर्शकों ने शाहरुख खान को शो के नए होस्ट के रूप में स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद अमिताभ बच्चन की फिर से अगले सीजन में वापसी हुई।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान KBC के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बासु ने शाहरुख खान के साथ शो के फ्लॉप होने पर बात-चीत की। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान के साथ जो चीज नहीं चलीं क्योंकि इस शो में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी तुलना होनी थी। मुझे लगता है कि शाहरुख ने इसे अपने बेहतरीन चार्म और मजाकिया अंदाज में इस शो को होस्ट किया था। जितना मैं जानता हूं शो को काफी अच्छी रेटिंग्स मिली थी। हमने शाहरुख खान के साथ तीन शोज किए हैं और मुझे लगता है कि वो टीवी के सबसे नैचुरल होस्ट में से एक हैं।'
इसके साथ ही सिद्धार्थ बसु से उस Criticism के बारे में पूछा गया जो शो को contestants की 'दुखभरी कहानी बेचने' के लिए मिलती है। इस पर उन्होंने कहा कि रेटिंग के लिए हम लोगों की भावनाओं से बिलकुल नहीं खेलते। सिद्धार्थ बसु ने कहा,'KBC कभी भी सिर्फ एक quiz show नहीं रहा है। लोगों की कहानी हमेशा मायने रखती है।'
आपको बता दें कि पिछले साल की तरह केबीसी 13 के लिए भी ऑडिशन की पूरी प्रक्रिया अलग-अलग शहरों में जाने की बजाय ऑनलाइन यानी virtually ही हो रही है। KBC 12 के साथ, मेकर्स ने कोविड -19 महामारी को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव भी किए। इन बदलावों में ऑडियंस पोल की लाइफलाइन को भी खत्म कर दिया गया था, क्योंकि शो को बिना लाइव ऑडियंस के शूट किया गया था, और फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में कम प्रतियोगी भी शामिल हुए थे।



Comments
Post a Comment