Sara Ali Khan के साथ मिस्ट्री मन की फोटोज हुईं वायरल, फैंस ने कहा मामला सिर्फ दोस्ती का नहीं बल्कि...
पटौदी खानदान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस Sara Ali Khan सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें आये दिन पोस्ट करती रहती हैं। अब इन दिनों सारा ने एक नई फोटो पोस्ट की हैं जिसमे वो एक शख्स के साथ काफी करीब नजर आ रही हैं। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की Gossips भी लगातार की जा रही हैं। Sara ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बीच पर बिताए अपने हसीन समय को याद करते हुए एक पुरानी फोटो शेयर की है। जब उन्होंने अपने दोस्त जेहान हांडा के साथ छुट्टियों के मज़े लिए थे।
अब जिस तरह की तस्वीरें सामने आईं हैं उसे देखकर सभी फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि सारा और जेहन के बीच कुछ तो चल रहा है। वहीं सारा ने भी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए "लव यू" और "टेक मी बैक" का स्टीकर लगाया था। इतना ही नहीं जेहन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें दोनों के साथ में बिताए गए कुछ यादगार पल नजर आ रहे थे। जेहन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'हमारे प्यार और दोस्ती को कोई समझ नहीं सकता'। इन फोटोज और वीडियो को देखने के बाद फैंस इस बात का अंदाज़ा लगाने में जुटे हुए हैं कि, फिलहाल इनके बीच किस तरह का प्यार है। लेकिन इसका खुलासा तो सारा और जेहन ही कर सकते हैं। वहीं इनकी तस्वीरों में दिख रही बॉन्डिंग देख कर फैंस का कहना है कि, ये मामला सिर्फ दोस्ती का नहीं बल्कि प्यार का भी हो सकता है। आपको बता दें जेहान, 'गाय इन द स्काई पिक्चर्स' के क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। आपको बता दें, यह फिल्म प्रोड्यूसर अभिषेक कपूर की प्रोडक्शन कंपनी से हैं। ये वही कंपनी है जिसने सारा की पहली फिल्म 'केदारनाथ' का भी प्रोडक्शन किया था। सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही धनुष और अक्षय कुमार के साथ 'अतरंगी रे' में जल्द ही नजर आने वाली हैं।



Comments
Post a Comment